फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP - BSP will free state Keshav

प्रदेश को सपा-बसपा मुक्त करेंगे केशव

Thu, 14 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
SP - BSP will free state Keshav
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
‘केशव नहीं संत है, सपा-बसपा का अंत है’ के नारों के बीच बुधवार को इलाहाबाद पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद केशव प्रसाद मौर्या का जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से रवाना होने के बाद लालगोपालगंज में इलाहाबाद की सीमा में प्रवेश करते ही अति उत्साहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दो सौ से अधिक वाहनों के काफिले के साथ उनका शहर में आगमन हुआ। फाफामऊ पुल से लेकर आनंद भवन तक, वहां से आजाद पार्क, मदन मोहन मालवीय प्रतिमा चौराहा सहित अन्य स्थानों पर केशव का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ रही।
विज्ञापन


भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद सांसद केशव का बुधवार को पहली बार इलाहाबाद में आगमन हुआ। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने पहले से तैयारी कर रखी थी। दिन में करीब दो बजे लालगोपालगंज पहुंचे। वहां से फाफामऊ होकर चंद्रशेखर आजाद पार्क तक पहुंचने में रात के नौ बज गए। आनंद भवन समेत जगह-जगह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने देश को कांग्रेस मुक्त और उत्तर प्रदेश को सपा एवं बसपा मुक्त करने का आह्वान किया। उन पर विश्वास जताने पर सांसद ने राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया और जिम्मेदारी पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


केसर भवन में उन्होंने कहा कि विहिप ने मेरे व्यक्तित्व का निर्माण किया। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए सहयोग मांगा। इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव, पुनीत वर्मा, विनोद अग्रवाल, सकर्षण महाराज आदि मौजूद थे। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय, चंद्रशेखर आजाद, मदन मोहन मालवीय की प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण भी किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ला, विभूति नारायण सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, राजेश शर्मा, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, विजय मिश्रा, शशांक त्रिपाठी, नरेंद्र देव पांडेय, अजय पांडेय, सुशील मिश्रा, आशुतोष धवल, अनामिका चौधरी, अजीत यादव समेत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ काशी प्रांत, अल्पसंख्यक  मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के प्रथम नगर आगमन के अवसर पर शहर की ज्यादातर सड़कें उनके होर्डिंग्स और बैनर से पटे रहे। फाफामऊ से लेकर तेलियरगंज, चैथम लाइंस, आनंद भवन, बालसन चौराहा, इंडियन प्रेस चौराहा, हाथी पार्क लेकर सर्किट हाउस और वहां से उनके आवास तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में होर्डिंग्स लगाए गए। इन होर्डिंग्स के जरिए कार्यकर्ताओं ने केशव की फोटो के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया। इंडियन प्रेस चौराहा पर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की प्रतिमा केशव की होर्डिंग्स और बैनर से ढक दी गई।


लंबे-चौड़े काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का काफिला फाफामऊ से जैसे ही तेलियरगंज में प्रवेश किया, सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस बीच काफिला जिस रास्ते से गुजरा लोगों को काफी देर तक रुकना पड़ा। आनंद भवन के सामने, बालसन चौराहा, पन्ना लाल रोड पर जाम की स्थिति काफी देर तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed