{"_id":"5717e0324f1c1ba7448b4d21","slug":"south-malacca-buy-drinking-water-people-in-azad-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ मलाका, आजाद नगर में पानी खरीद कर पी रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ मलाका, आजाद नगर में पानी खरीद कर पी रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति से मुसीबत खड़ी हो गई है। एलएंडटी की ओर से बिछाई जा रही सीवर लाइन के कारण यह समस्या खड़ी हुई है। साउथ मलाका, आजाद नगर में दूषित जलापूर्ति से परेशान लोग पीने के लिए पानी बाजार से खरीद रहे हैं। समस्या दूर करने के लिए जलकल विभाग के अफसरों से शिकायत भी गई लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।एलएंडटी ने साउथ मलाका, आजाद नगर में करीब माह भर पहले सीवर लाइन बिछवाई। इसके लिए सड़कों की खोदाई के दौरान कई जगह पानी की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई, जिसकी मरम्मत ठीक से नहीं कराई गई।
काम खत्म होने के बाद कंपनी के लोग सामान समेट कर निकल गए लेकिन इसकी वजह से यहां के करीब तीन सौ घरों में दूषित पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। शुरू में मटमैला पानी आता था लेकिन अब गंदा और बदूबदार पानी घरों में आ रहा है।
भीषण गर्मी में गंदे पानी की आपूर्ति से यहां संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ। इसकी वजह से काफी लोग बोतल बंद पानी खरीदकर काम चला रहे हैं। हालांकि जो लोग पानी नहीं खरीद सकते, वह नलों में आ रहे पानी को गरम करने के बाद ठंडा करके पीने और खाना बनाने में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बारे में क्षेत्रीय निवासी सर्वजीत सिन्हा, सिद्धार्थ, रितेश आदि ने जलकल विभाग के जीएम से लेकर जेई तक से कई बार शिकायत की। उनका कहना है कि बीच में एक दिन कई लोग पहुंचे, कुछ स्थानों पर खोदाई की लेकिन हुआ कुछ नहीं। समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
खुसरोबाग पंपिंग स्टेशन में केबिल खराब होने से पेयजल संकट
खुसरोबाग पंपिंग स्टेशन में केबिल खराब होने से बुधवार को शहर के बड़े हिस्से में पानी का संकट खड़ा हो गया। यहां से नखास कोहना, रोशनबाग, खुल्दाबाद, नूरुल्लारोड, अकबरपुर, गुलाबबाड़ी, लीडर रोड, काटजू रोड, हीवेट रोड, गड़ीसराय समेत चौक के बड़े हिस्से तथा सिविल लाइंस और कटरा के कुछ मोहल्लों पानी की आपूर्ति होती है। बुधवार को दिन में पंपिंग स्टेशन में बिजली की मुख्य लाइन की केबिल खराब हो गई। इसकी वजह से पंपों का संचालन बंद हो गया। जानकारी होने पर कर्मचारियों को केबिल दुरुस्त करने के लिए लगाया गया लेकिन देर शाम तक उसे ठीक नहीं किया जा सका। जलकल विभाग के जीएम आरपीएस सलूजा ने बताया कि केबिल की मरम्मत के बाद देर रात जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।