{"_id":"5c859b4bbdec2214222a7460","slug":"solver-caught-in-high-court-group-d-exam-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ग्रुप डी परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, सामने आया फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ग्रुप डी परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, सामने आया फर्जीवाड़ा
Mon, 11 Mar 2019 04:48 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Mar 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
Solver
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के सुलेमसराय में हाईकोर्ट ग्रुप डी परीक्षा के दौरान सॉल्वर पकड़ा गया। शक होने पर पूछताछ की गई तो यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। पुलिस ने उसके साथ ही परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया था। सुलेमसराय स्थित एमवी कॉन्वेंट स्कूल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पुलिस के अनुसार परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की गतिविधियों संदिग्ध लगीं तो कक्ष निरीक्षकों ने उससे पूछताछ शुरू की। पहले तो वह इधर उधर की बातें करता रहा।
विज्ञापन
हालांकि सख्ती से पूछताछ की गई तो सारी कहानी बयां कर दी। बताया कि वह किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा में बैठा है। इसके बाद सूचना दी गई तो पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेश कुमार निवासी अंतू, प्रतापगढ़ बताया। कहा कि वह नारायणपुर कन्नौज के रहने वाले विकास कुमार की जगह परीक्षा में बैठा था।
विज्ञापन
इसके एवज में उसे कितने रुपये देने की बात कही गई थी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए युवक के साथ ही परीक्षार्थी के खिलाफ भी परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।