{"_id":"5d3f47368ebc3e6d22783719","slug":"solution-prayagraj-administration-again-wrote-letter-to-army-allahabad-news-ald2508179123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं निकला समाधान, प्रयागराज प्रशासन ने सेना को फिर लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं निकला समाधान, प्रयागराज प्रशासन ने सेना को फिर लिखा पत्र
विज्ञापन
Solution, Prayagraj administration again wrote letter to army
- फोटो : ALDCOMPACT
नहीं निकला समाधान, प्रशासन ने सेना को फिर लिखा पत्र
0 परेड में रखे सामान की आज नीलामी की जारी की गई है सूचना
0 आखिरी दिन तक हटाए गए सामान, अफसरों को राहत की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सेना की ओर से परेड में रखे सामान की नीलामी की मियाद मंगलवार को पूरी हो जाएगी लेकिन, सोमवार तक कोई समाधान नहीं निकल सका। ऐसे में आखिरी दिन तक सामान हटाए जाते रहे। इसके बावजूद परेड मैदान में भारी मात्रा में चकर प्लेट तथा अन्य सामान पड़े हैं। कई पंडाल भी लगे हैं। मेला प्रशासन की ओर से सेना को एक बार फिर पत्र लिखा गया है। अफसरों को कुछ दिन के राहत की भी उम्मीद है। उनका कहना है, यदि कुछ दिन की मोहलत मिल गई तो ज्यादातर सामान हटा लिए जाएंगे।
कुंभ मेला आयोजन के दौरान परेड मैदान में पूरा शहर बसाया गया था। इसके लिए सेना से जमीन लीज पर ली गई थी लेकिन, इसकी अवधि खत्म होने के बाद भी विभागों ने सामान नहीं हटाए। चूंकि, माघ मेला में मिली कुंभ जैसी सुविधाएं दिए जाने की तैयारी है। इसलिए भी चकर प्लेट, पांटून, खंभे आदि सामान नहीं हटाए गए। इसके विपरीत सेना ने परेड में रखे सभी सामान की नीलामी की सूचना जारी कर दी। इसके लिए 30 जुलाई की तारीख भी तय कर दी है। इस बाबत मेला प्रशासन की ओर से सेना मुख्यालय को दो बार पत्र लिखा गया। स्थानीय स्तर पर भी अफसरों से कई चरणों में वार्ता की गई लेकिन सोमवार तक समाधान नहीं निकल सका। हालांकि, प्रशासन के अफसरों को राहत की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि इतने कम समय में कुंभ जैसे आयोजन का सामान हटाना संभव नहीं है। इसे लेकर भी सेना के अफसरों से बात की गई है। उधर, सेना की नीलामी सूचना के बाद ज्यादातर कार्यालय, टॉवर हटा लिए गए हैं। सोमवार को शेष पांटून, बिजली खंभे आदि सामान हटाए जा रहे थे।