फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soldier killed with rod in overtaking dispute, five arrested including a policeman

Prayagraj News: ओवरटेक के विवाद में रॉड से हमला कर फौजी की हत्या, पुलिसकर्मी समेत पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Soldier killed with rod in overtaking dispute, five arrested including a policeman
चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के बाद दोस्त को छोड़कर एक अन्य साथी के साथ घर लौट रहे फौजी
विज्ञापन

विवेक सिंह (30) की सिर पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। धरवारा गांव के पास वाहन ओवरटेक करने को लेकर स्कॉर्पियो सवारों ने विवाद के बाद हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया। लखनऊ के आर्मी अस्पताल में सोमवार भोर में उनकी मौत हो गई।
करछना थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए घटना के चार घंटे बाद राजकमल पांडेय (एएसआई), राजीव कुमार ठाकुर (फौजी), स्कॉर्पियो मालिक दिनेश कुमार यादव, राजू अग्रहरि और भाई लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव निवासी विवेक पुत्र उमाकांत सिंह सेना में जवान थे और उनकी तैनाती दिल्ली में थी। शनिवार को वह चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आए थे। शादी की रात वह अपने दोस्त कोहड़ार बाजार निवासी विनय जैन को गांव के ही करण सिंह के साथ कार से कोहड़ार बाजार छोड़ने गए। लौटते वक्त धरवारा मोड़ के पास बरात से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार युवकों से ओवरटेक करने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जैसे ही विवेक कार में बैठने लगे, स्कॉर्पियो सवार युवक उन्हें बाहर खींचकर पीटने लगे। तभी अचानक पीछे से उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। इससे विवेक गिरकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें पहले करछना सीएचसी और वहां से रेफर होने पर लखनऊ के आर्मी अस्पताल ले गए जहां सोमवार भोर में करीब तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।

स्कॉर्पियो सवार सभी आरोपियों को कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

- विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article