फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soldier commits suicide by hanging himself in Phulpur police station

फूलपुर थाने में सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Sat, 17 Aug 2019 10:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Soldier commits suicide by hanging himself in Phulpur police station
Soldier commits suicide by hanging himself in Phulpur police station - फोटो : PHOOLPUR
फूलपुर (प्रयागराज)। फूलपुर थाना स्थित बैरक में शनिवार की दोपहर सिपाही अनिल कुमार त्रिपाठी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को एक सिपाही ने देखा हड़कंप मच गया। दोपहर में मोबाइल फोन पर अनिल का उसके भाई एसके त्रिपाठी से पैत्रिक घर बनवाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद अनिल ने फांसी लगा ली। घर वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रविवार को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी के बाद शव को घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

फतेहपुर के खखरेरू का रहने वाला अनिल कुमार त्रिपाठी 2006 बैच का सिपाही था। जुलाई 2018 से अनिल की पोस्टिंग फूलपुर थाने में थी। पिछले कुछ समय से वह थाने में मुंशी का काम देख रहा था। परिवार शहर के राजापुर इलाके में रहता है। उसकी ड्यूटी शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार की सुबह नौ बजे तक थी। उसके बाद वह बैरक में सोने के लिए चला गया। शाम को करीब सात बजे एक सिपाही बैरक पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। अनिल केबल वायर से फांसी पर लटक रहा था। उसने तुरंत इंस्पेक्टर समेत अन्य लोगों को सूचना दी। फील्ड यूनिट को बुलाया गया। शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

एसपी गंगापार एनके सिंह मौके पर पहुंचे। शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं था। मोबाइल चेक किया गया तो अनिल के भाई एसके त्रिपाठी के 32 मिस काल थे। एसके त्रिपाठी आर्मी में है। एसपी एनके सिंह ने एसके त्रिपाठी को फोन मिलाया तो उसने बताया कि दोपहर में पैत्रिक घर बनवाने को लेकर अनिल से बात हुई थी। इसी दौरान अनिल तैश में आ गया था और उसने फोन काट दिया। उसके बाद से वह लगातार फोन कर रहा था लेकिन फोन उठा नहीं। बगल में ही दोपहर वाला खाना भी रखा था। इसी से पता चला कि अनिल ने दोपहर में ही फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर फूलपुर ने राजापुर में रहने वाली उनकी पत्नी बबली को फोन किया। अनिल का एक भाई सुशील प्रयागराज में ही डायल 100 में तैनात है। वह भी तुरंत फूलपुर पहुंच गया। घर में कोहराम मचा रहा। फतेहपुर से भी तमाम लोग पहुंच गए। एसपी गंगापार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद शव को घर भेजा जाएगा। अब तक की जांच में यही पता चला है कि पैत्रिक घर बनवाने की बात पर दोनों भाइयों में कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद अनिल ने फोन काट दिया और गुस्से में आकर उसने खुदकुशी कर ली।

पत्नी की हालत गंभीर, बेटे के रुक नहीं रहे आंसू
फूलपुर। अनिल की पत्नी बबली और दस साल का बेटा राज राजापुर में रहते हैं। अनिल दोनों से लगातार मोबाइल पर संपर्क में रहते थे। शाम को जब बबली ने जब यह सुना कि अनिल ने आत्महत्या कर ली है तो वह बेहोश हो गई। उसे किसी तरह संभाला गया। बेटे राज के आंसू नहीं रुक रहे थे। वह पिता को याद कर मां से लिपट जा रहा था। बबली यही कहकर रो रही थी कि वह हर बात बताते थे, पता नहीं क्यों आज फोन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed