फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Solar lights at Uruva intersection are out of order, leaving it dark at night

Prayagraj News: उरुवा चौराहे पर सोलर लाइट खराब, रात में रहता है अंधेरा

Tue, 02 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 02 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Solar lights at Uruva intersection are out of order, leaving it dark at night
उरुवा चौराहे पर लगी सोलर लाइट तीन महीने से रोशनी नहीं दे रही है। तकनीकी खराबी से सोलर लाइटें बंद हैं। ऐसे में रात के वक्त उरुवा चौराहे पर अंधेरा छाया रहता है। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने से डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। आरोप है कि कई बार की गई शिकायत के बाद भी खराब तीनों सोलर लाइटों को ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

बता दें कि उरुवा चौराहे पर दो साल पहले तत्कालीन सांसद डॉ. रीता बहगुणा जोशी ने सांसद निधि से तीन-तीन सोलर लाइट को लगवाया था, ताकि रात के वक्त लोगों को परेशानी न हो सके। इधर, कई दिनों से तीनों सोलर लाइटें खराब हो गई हैं। कस्बे के अंकित पांडेय, शिवम केशरी और हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर कई बार शिकायत करने के बाद भी खराब पड़ीं सोलर लाइटें ठीक नहीं की जा सकीं।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत या ग्राम पंचायत से अग, सोलर लाइटें लगाई गई होंगी तो तत्काल इसको ठीक करा दिया जाएगा। अगर, दूसरे निधि की होंगी तो उसके लिए भी प्रयास किया जाएगा।- श्रृति शर्मा, खंड विकास अधिकारी उरुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed