फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SOG caught businessman with smack of 20 lakhs

एसओजी ने बीस लाख की स्मैक के साथ कारोबारी को पकड़ा 

Sun, 13 Jun 2021 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Jun 2021 07:41 PM IST
सार

  • इसके पहले बाराबंकी में स्मैक के साथ पकड़ा जा चुका है अभियुक्त 

विज्ञापन
SOG caught businessman with smack of 20 lakhs
स्मैक - फोटो : SELF

विस्तार

एसओजी व नैनी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने शनिवार देर शाम धनुहा के पास से बीस लाख रुपये की स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त इसके पहले भी बाराबंकी में स्मैक के साथ पकड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन


एसओजी यमुनापार प्रभारी संतोष कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध नशीला पदार्थ लेकर शहर में आपूर्ति के लिए जा रहा है। सूचना पर एसओजी व नैनी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताए हुए स्थान पर नाकेबंदी कर तलाशी शुरू की। इस दौरान उन्होंने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त बाराबंकी के जैतपुर थाना के टिकरी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसके पास से 180 ग्राम स्मैक मिली है। जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी अभियुक्त बाराबंकी में ही अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी में पकड़ा जा चुका है। अभी बीते फरवरी में ही उसे जमानत मिली है। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से इस अवैध करोबार में जुड़ गया। टीम इसके पीछे काफी दिनों से लगी थी। अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी यमुनापार संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश कुमार, सिपाही रामकैलाश, स्वतंत्र यादव, यशवंत राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed