{"_id":"6a176f1c748cfaa6fbfd8f8c25404e3d","slug":"so-instead-will-retain-a-sixty-roje-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो एक के बदले रखने होंगे साठ रोजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो एक के बदले रखने होंगे साठ रोजे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमे पर भी रोजेदार पूरी अकीदत के साथ चौक स्थित जामा मस्जिद, मिर्जा गालिब रोड स्थित मस्जिद वसीउल्ला, शिया जामा मस्जिद चक, वसीयाबाद मस्जिद सहित शहर की तमाम मस्जिदों में सजदे में रहे। जुमे की खास नमाज के खुत्बे के दौरान इमाम जुमा व जमात ने माहे मुकद्दस की फजीलतें बयां करते हुए रोजों का मकसद भी बताया।
शिया जामा मस्जिद चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने कहा, रोजे के दौरान जो चीजें हराम मानी गई हैं, उन पर अमल न करने वाले को एक रोजे के बदले साठ रोजे रखने पड़ेंगे। रोजा रखने का मतलब यह है कि भूखों की भूख का एहसास करे और एहसास करके उसे मिटाने की कोशिश करे। अगर कोई रोजेदार किसी भूखे की मदद नहीं कर रहा तो सही मायने में उसने रोजे का मतलब ही नहीं समझा।
पहले अशरे में तमाम नेमतें हासिल करने के बाद अब दूसरे अशरे में खुदा से मुखातिब हैं। अगर सच्ची नीयत से रोजे रखेंगे और उसकी हिदायतों पर अमल करेंगे तो वह तमाम गुनाहों को माफ कर देगा। खुशियों की सौगात लेकर आया माहे मुकद्दस उसकी मेहरबानी है। रोजे हमें एक बेहतर इंसान बनने का मौका देते हैं।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड की ओर से शुक्रवार को जार्जटाउन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित रोजा इफ्तार के दौरान देश एवं प्रदेश की खुशहाली एवं अमन चैन के लिए दुआएं मांगीं गई। इसमें मुख्य अतिथि यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद थे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, विधायक अंसार अहमद, दिनेश पटेल, शाहिद रिजवी, वजीर खान, वकार अहमद, अब्दुल सलमान, मंसूर आलम, डॉ.नूर आलम, नागेंद्र सिंह पटेल, धर्मराज पटेल, संदीप यादव, असगर अली आदि शामिल थे। इसके पहले मोहम्मद एबाद के शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फाफामऊ चुंगी पर उनका स्वागत किया।