फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Snap homework app: students and guardians getting digital platform.

स्नैप होमवर्क एप: छात्रों-अभिभावकों को दे रहा डिजिटल प्लेटफार्म

Sat, 27 Apr 2019 12:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Snap homework app: students and guardians getting digital platform.
Top 10 best video calling apps for Android - फोटो : gettyimages

अगर आप छात्र हैं तो आपको किसी ऐसे डिजिटल प्लेटफार्म की कमी अवश्य होती होगी, जहां आपको अपने हर सवाल और शंका का निवारण हो सके। स्नैप होमवर्क एप आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आया है। स्नैप होमवर्क एप एक ऐसा एप है जहां शिक्षक-छात्र और अभिभावक शिक्षण सामग्री में योगदान दे सकते हैं। इस एप के बारे में जानकारी सेंट जोसफ कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर रॉल्फी डिसूजा एवं स्नैप होमवर्क की कार्यकारी अधिकारी गरिमा शर्मा ने शुक्रवार को एक कार्यशाला के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अब इस एप के 1.5 मिलियन यूजर हो गए हैं।

विज्ञापन

 छात्रों को मिल रही ई-डायरी की सुविधा का लाभ

उन्होंने बताया कि इस एप के जरिए स्कूल एवं अभिभावकों की दूरी कम हो सकती है। इस सुविधा का लाभ ई-डायरी के रूप में अभिभावक एवं छात्र उठा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में सेंट जोसफ कॉलेज ऐसा पहला शिक्षण संस्थान है जहां, इस सुविधा को अपनाया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में जो भी पढ़ाया गया है, उसे वह घर आकर देख सकते हैं, इस एप को  स्नैप होमवर्क नाम की कंपनी ने शुरू किया है। स्नैप होमवर्क की गरिमा ने बताया कि पढ़ने, जानने, सीखने और सिखाने का सिलसिला क्लासरूम तक सीमित नहीं होना चाहिए। लिहाजा कक्षा में शिक्षक जो पढ़ाते हैं, उसे स्नैप होमवर्क एप पर चित्रों, वीडियो आदि के जरिए आसान और दिलचस्प तरीके से समझाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह एप पूरी तरह से नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी केलिए स्कूल के शिक्षकों की मदद से अपनी शंका का निवारण कर सकते हैं।
विज्ञापन


छात्रों को गेमिंग के जरिए दी जा रही पाठ की जानकारी
स्नैप होमवर्क एप ने छात्रों की सहूलियत के लिए गेमिंग के जरिये किसी टॉपिक को समझाने की शुरुआत की है। यानी इस डिजिटल प्लेटफार्म पर शिक्षक अपने छात्रों को समझाने के लिए पारंपरिक तरीकों से इतर गेमिंग का सहारा ले रहे हैं। छात्रों को यह तरीका छात्रों को काफी पसंद भी आ रहा है। इस एप जरिए बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की ख्याति मिल रही है। अच्छे शिक्षण के लिए शिक्षकों को प्रसिद्घि ही नहीं बल्कि उन्हें वहां रैंकिंग और क्लैपिंग भी मिलती है। यह रैंकिंग गूगल के जरिए होती है। गरिमा शर्मा ने बताया कि इस तरह के मोबाइल एप का इस्तेमाल पश्चिमी देशों के स्कूलों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसे आप अपने मोबाइल पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें एप डाउनलोड
*प्ले स्टोर में जाएं
*स्नैप होमवर्क एप सर्च करें और इंस्टॉल करें
*अब  स्नैप होमवर्क एप आइकन पर टैब करें
*गेट स्टार्टेड पर क्लिक करें
*इसके बाद आप होमपेज पर दिए गए डू नॉट हैव ऐन एकाउंट रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
*अब अपना ईमेल या मोबाइल नंबर और पासवर्ड एंटर करें और क्रिएट एकाउंट पर क्लिक करें
*स्क्त्रस्ीन पर टीचर, पैरेंट और स्टूडेंट का विकल्प आएगा,  अगर आप पैरेंट हैं तो उसे ड्रैग कर सेंटर में लाएं
*अब अपना नाम और पिन एंटर करें
*अब शिक्षक को सेलेक्ट करें और डन पर टैप करें
*अब आप कक्षा और विषय का चुनाव कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed