स्नैप होमवर्क एप: छात्रों-अभिभावकों को दे रहा डिजिटल प्लेटफार्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप छात्र हैं तो आपको किसी ऐसे डिजिटल प्लेटफार्म की कमी अवश्य होती होगी, जहां आपको अपने हर सवाल और शंका का निवारण हो सके। स्नैप होमवर्क एप आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आया है। स्नैप होमवर्क एप एक ऐसा एप है जहां शिक्षक-छात्र और अभिभावक शिक्षण सामग्री में योगदान दे सकते हैं। इस एप के बारे में जानकारी सेंट जोसफ कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर रॉल्फी डिसूजा एवं स्नैप होमवर्क की कार्यकारी अधिकारी गरिमा शर्मा ने शुक्रवार को एक कार्यशाला के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अब इस एप के 1.5 मिलियन यूजर हो गए हैं।
छात्रों को मिल रही ई-डायरी की सुविधा का लाभ
उन्होंने बताया कि इस एप के जरिए स्कूल एवं अभिभावकों की दूरी कम हो सकती है। इस सुविधा का लाभ ई-डायरी के रूप में अभिभावक एवं छात्र उठा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में सेंट जोसफ कॉलेज ऐसा पहला शिक्षण संस्थान है जहां, इस सुविधा को अपनाया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में जो भी पढ़ाया गया है, उसे वह घर आकर देख सकते हैं, इस एप को स्नैप होमवर्क नाम की कंपनी ने शुरू किया है। स्नैप होमवर्क की गरिमा ने बताया कि पढ़ने, जानने, सीखने और सिखाने का सिलसिला क्लासरूम तक सीमित नहीं होना चाहिए। लिहाजा कक्षा में शिक्षक जो पढ़ाते हैं, उसे स्नैप होमवर्क एप पर चित्रों, वीडियो आदि के जरिए आसान और दिलचस्प तरीके से समझाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह एप पूरी तरह से नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी केलिए स्कूल के शिक्षकों की मदद से अपनी शंका का निवारण कर सकते हैं।
छात्रों को गेमिंग के जरिए दी जा रही पाठ की जानकारी
स्नैप होमवर्क एप ने छात्रों की सहूलियत के लिए गेमिंग के जरिये किसी टॉपिक को समझाने की शुरुआत की है। यानी इस डिजिटल प्लेटफार्म पर शिक्षक अपने छात्रों को समझाने के लिए पारंपरिक तरीकों से इतर गेमिंग का सहारा ले रहे हैं। छात्रों को यह तरीका छात्रों को काफी पसंद भी आ रहा है। इस एप जरिए बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की ख्याति मिल रही है। अच्छे शिक्षण के लिए शिक्षकों को प्रसिद्घि ही नहीं बल्कि उन्हें वहां रैंकिंग और क्लैपिंग भी मिलती है। यह रैंकिंग गूगल के जरिए होती है। गरिमा शर्मा ने बताया कि इस तरह के मोबाइल एप का इस्तेमाल पश्चिमी देशों के स्कूलों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसे आप अपने मोबाइल पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें एप डाउनलोड
*प्ले स्टोर में जाएं
*स्नैप होमवर्क एप सर्च करें और इंस्टॉल करें
*अब स्नैप होमवर्क एप आइकन पर टैब करें
*गेट स्टार्टेड पर क्लिक करें
*इसके बाद आप होमपेज पर दिए गए डू नॉट हैव ऐन एकाउंट रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
*अब अपना ईमेल या मोबाइल नंबर और पासवर्ड एंटर करें और क्रिएट एकाउंट पर क्लिक करें
*स्क्त्रस्ीन पर टीचर, पैरेंट और स्टूडेंट का विकल्प आएगा, अगर आप पैरेंट हैं तो उसे ड्रैग कर सेंटर में लाएं
*अब अपना नाम और पिन एंटर करें
*अब शिक्षक को सेलेक्ट करें और डन पर टैप करें
*अब आप कक्षा और विषय का चुनाव कर सकते हैं