फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smart City -drawn blueprint , will effect March

स्मार्ट सिटी का खींचा खाका, मार्च तक दिखेगा असर

Thu, 29 Jan 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 29 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Smart City -drawn blueprint , will effect March
स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक मैनेजमेंट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पर्यटन, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और सफाई पर फोकस होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को शहर पहुंचीं यूएस-इंडिया बिजिनेस काउंसिल की तीन सदस्यीय टीम ने संभावना जताई कि बैठकों का असर मार्च तक दिखने की संभावना है। डीपीआर की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी के साथ लौटी अमेरिकी टीम योजनाओं पर अमेरिकी कंपनियों के साथ चर्चा करेगी। इसके बाद कंपनियां इन योजनाओं में निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगी। क्या कार्य होंगे और क्या नहीं, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन


 साथ ही काउंसिल की कार्यकारी अध्यक्ष डायने फैरेल ने बैठक में पहुंचे अफसरों को आइना भी दिखाया। कहा, भविष्य की जरूरतों और योजनाओं को अलग-अलग  दिखाने के बजाए एक साथ बनामास्टर प्लान बनाएं, जिससे अमल में आसानी हो सके। टीम ने संभावना जताई कि योजना में अर्बन ट्रैफिक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बस, रेलवे और एयरवेज, पर्यटन, जलापूर्ति और सफाई से जुड़ी योजनाओं से जुड़े कार्य पहले होंगे।
विज्ञापन


काउंसिल सदस्य निवेदिता मेहरा ने बताया कि निरीक्षण में माघ मेला, एसटीपी के साथ प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता देखी गई। बड़ी संख्या में विचार मिले हैं। इनके लिए फंड के इंतजाम कहां से होंगे, अब इस पर विचार-विमर्श होगा। इसके आधार पर अमेरिकी कंपनियां भारतीय कंपनियों के साथ बातचीत और समझौते करेंगी। मेयर अभिलाषा गुप्ता, भवनाथ सिंह ने भी शहर की जरूरतों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed