फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smack smuggler Sharafat Hussain's property worth Rs 1.31 crore sealed

Prayagraj News: स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की 1.31 करोड़ की संपत्ति सील

Thu, 12 Oct 2023 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 12 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggler Sharafat Hussain's property worth Rs 1.31 crore sealed
फतेहगंज पश्चिमी। डीएम के आदेश पर एसडीएम मीरगंज राजीव कुमार शुक्ला की मौजूदगी में मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बुधवार को स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की 1.31 करोड़ की संपत्ति सील की। यहां नोटिस चस्पा करके संपत्ति को खरीदने और खुर्दबुर्द न करने की हिदायत दी गई है। सील की गई संपत्ति में दो मंजिला मकान और कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित पांच मंजिला शोरूम शामिल है। कस्बा के वार्ड-12 निवासी शराफत हुसैन ने स्मैक तस्करी के धंधे से करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी, कैंट, बारादरी थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं। कई मुकदमो में उसे जेल भी भेजा गया। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत बुधवार को एसडीएम मीरगंज राजीव कुमार शुक्ला की अगुवाई में मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस यहां पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने मकान और शोरूम से जरूरी सामान निकलवाने के बाद दोनों ही जगह सील लगा दी। आरोपी का मकान पैतृक है। वहीं, शोरूम उसकी पत्नी के नाम पर है। कार्रवाई के दौरान संपत्ति खरीदने या खुर्दबुर्द करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के दौरान मीरगंज थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह, फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी ललित मोहन, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
तीन दशक में बनाई करोड़ों की संपत्ति
स्मैक तस्करी के धंधे से शराफत ने पिछले तीन दशक में करोड़ो की संपत्ति बनाई है। इनमें कई प्लॉट के साथ कृषि योग्य जमीन भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सिर्फ दो जगह सील लगाई। इसको लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाए हैं। पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed