फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Slowness in registration of street vendors, how to get loan

स्ट्रीट वेंडरों के पंजीकरण में सुस्ती, कैसे मिले लोन

Sat, 06 Jun 2020 12:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Slowness in registration of street vendors, how to get loan
STREET VENDOR - फोटो : self
प्रयागराज। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद स्ट्रीट वेंडरों (पथ विक्रेताओं) को रोजगार के लिए दस-दस हजार रुपये का लोन दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के डूडा में पंजीकरण अनिवार्य है। इस कार्य में फिलहाल सुस्ती है, जिससे योजना को लागू करने में दिक्कत है।
विज्ञापन


डूडा के सर्वे में करीब 14800 पथ विक्रेताओं का सर्वे कर लाल पर्ची दी गई है। इसके बाद स्ट्रीट वेंडरों को तीन सौ रुपये जमा कर पंजीकरण कराना था, जिसमें अधिकतर वेंडर चूके हैं। तीन साल में सिर्फ 1700 वेंडरों ने पंजीकरण कराया। इन्हें ही लॉक डाउन के दौरान वितरित आपदा राहत राशि के रूप में एक-एक हजार रुपये दिए गए अन्य योजना से वंचित हो गए।
विज्ञापन


नगर निगम ने अब सर्वे में चिह्नित सभी स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण कराने का फैसला लिया है। नगर आयुक्त रवि रंजन के मुताबिक वेंडरों का पंजीकरण अब सभी पांच जोन कार्यालय में भी किया जाएगा। आधार, बैंक एकाउंट विवरण देने के साथ पंजीकरण किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि सभी स्ट्रीट वेंडरों को रोजगार के लिए दस-दस हजार रुपये ऋण दिया जाएगा। पंजीकरण होने के बाद क्षेत्रवार सूची तैयार की जाएगी। ऋण वितरण की योजना और नियमों की सभी को जानकारी दी जाएगी। कोशिश होगी कि एक महीने में पंजीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed