फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sixty-three year old man raped thirteen year old girl, condition critical in hospital

शर्मनाक : 63 वर्ष के वृद्ध ने तेरह वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 07:57 PM IST
सार

किशोरी की मां बीड़ी बनाने का काम करती है, जबकि परिवार के पुरुष कामकाज के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आरोपी वृद्ध भी बीड़ी बनाने के कारोबार से जुड़ा है। कारोबार के सिलसिले में ही आरोपी का पीड़ित किशोरी के परिवार में अक्सर आना जाना होता था।

विज्ञापन
Sixty-three year old man raped thirteen year old girl, condition critical in hospital
दुष्कर्म। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। 63 वर्ष के वृद्ध ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी का लड़की के घर में कारोबार के सिलसिले में अक्सर आना जाना होता था। वह परिवार के सभी सदस्यों से घुल मिल गया था। इससे उस पर लोगों को कोई शक नहीं हो रहा था। वह काफी दिनों से किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। परिजनों को जानकारी तब हुई, जब लड़की की तबियत ज्यादा खराब हो गई। पीड़िता ने जब दादा के उम्र के हैवान की हरकत परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


किशोरी की मां बीड़ी बनाने का काम करती है, जबकि परिवार के पुरुष कामकाज के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आरोपी वृद्ध भी बीड़ी बनाने के कारोबार से जुड़ा है। कारोबार के सिलसिले में ही आरोपी का पीड़ित किशोरी के परिवार में अक्सर आना जाना होता था। जिससे वह परिवार के लोगों से घुल-मिल गया था। इसी का फायदा उठाकर वह परिवार की तेरह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने लगा। जब भी किशोरी विरोध करती तो वह जान से मारने की घमकी देकर चुप करा देता।
विज्ञापन


किशोरी के परिवार के लोग दादा की उम्र के वृद्ध के कमीनेपन से बेखबर रहे। दो दिन पूर्व दुष्कर्म के चलते जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी महबूब (63) निवासी पालपुर बगिया थाना घूरपुर के विरुद्ध दुष्कर्म, धमकी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed