{"_id":"58013f6f4f1c1b691a28e0c2","slug":"sixty-per-cent-quota-in-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में साठ फीसदी घट गया कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में साठ फीसदी घट गया कोटा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 15 Oct 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
szdgfg
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कैरोसिन ऑयल के आवंटित कोटे में 50 फीसदी की कटौती के बाद इलाहाबाद का कोटा जारी कर दिया गया है। साल भर में इलाहाबाद का आवंटित कोटा 60 फीसदी तक घटा दिया गया है जबकि इलाहाबाद में बुंदलेखंड की तर्ज पर सूखा राहत पैकेज दिया जा चुका है। ऐसे में कोटा कम होने के बजाय, बढ़ना चाहिए था। फिलहाल कार्डधारकों को अब नई व्यवस्था में दो की जगह एक लीटर कैरोसिन ऑयल मिलेगा।
कोटे में कटौती केंद्र सरकार ने की है। बताया जा रहा है कि कैरोसिन ऑयल में सब्सिडी खत्म करने की तैयारी है और इसी के मद्देनजर कोटा कम किया जा रहा है। कैरोसिन ऑयल का कोटा तीन-तीन माह के लिए आवंटित किया जाता है। इस बार अक्तूबर से दिसंबर तक के लिए प्रति माह 1728 किलो लीटर कैरोसिन ऑयल का कोटा जारी किया गया है जबकि पिछले साल अक्तूबर से दिसंबर तक के लिए प्रति माह 4028 किलो लीटर का कोटा दिया जा रहा था। इस तरह साल भर में 60 फीसदी कोटा कम कर दिया गया।
कोटे में कटौती इस साल जनवरी से ही शुरू हो गई। जनवरी से मार्च तक जो कोटा आवंटित किया गया, वह प्रतिमाह 3980 किलो लीटर था। अप्रैल से जून तक के लिए प्रति माह 3524 किलो लीटर और जुलाई से सितंबर तक के लिए प्रति माह इतना ही कोटा आवंटित किया गया। इस बार सीधे 50 फीसदी की कटौती कर दी गई और प्रति माह 1728 किलो लीटर का कोटा जारी किया गया। आपूर्ति विभाग के एआरओ नीलेश उत्पल ने बताया कि 50 फीसदी कटौती के बाद कोट आवंटित किया गया है। अब प्रति कार्डधारक को एक लीटर कैरोसिन ऑयल मिल सकेगा।