{"_id":"639f713d742b3a5f6b28d23f","slug":"six-thieves-caught-with-stolen-bike-and-pistol-allahabad-news-ald3485755161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चोरी की बाइक और तमंचा के साथ पकड़े गए छह चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चोरी की बाइक और तमंचा के साथ पकड़े गए छह चोर
विज्ञापन
सरायअकिल। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बकोढ़ा पुल के समीप शनिवार रात चोरी की पांच बाइक, तमंचा और कारतूस के साथ छह लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। रविवार को सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार रात वह चौकी इंचार्ज कनैली हनुमान प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक जमालुद्दीन खां और हमराही सिपाहियों के साथ इलाके की गश्त पर थे। इसी बीच बकोढ़ा नहर पुल के समीप दो बाइकों पर सवार छह युवक विपरीत दिशा से आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस को देखकर युवक हड़बड़ा गए और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। युवकों को भागता हुआ देखकर हमराही सिपाहियों ने घेराबंदी करके सभी युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने दबोचे गए युवकों से जब बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाए।
सख्ती से पूछताछ करने पर युवकों ने कबूल किया कि दोनों बाइक चोरी की है। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से 315बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।उनकी निशानदेही पर अलग अलग स्थानों से पुलिस ने तीन और चोरी की बाइक बरामद किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों ने अपना नाम शुभम सोनी निवासी बहुंगरी, हर्षित बधिक निवासी फकीराबाद, अमित सिंह, सैफ निवासी टिकरा पनारा गोपालपुर, अजीत सिंह निवासी गोविंदपुर थाना सरायअकिल के रूप में हुई है।