फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six people have been booked for kidnapping a man who had come to the High Court to plead his case.

Prayagraj : मुकदमे की पैरवी के लिए हाईकोर्ट आए व्यक्ति के अपहरण का आरोप, छह पर केस

Thu, 16 Oct 2025 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 08:32 PM IST
सार

हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति का अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। भाई की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में एक नामजद समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Six people have been booked for kidnapping a man who had come to the High Court to plead his case.
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति का अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। भाई की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में एक नामजद समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के तहसीम ने बताया कि वह अपने भाई शाने अली के साथ हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी के लिए आया था। आरोप है कि अलीगढ़ के टुआगई अकराबाद निवासी नरेश ने अपने भाई समेत छह लोगों के साथ मिलकर कोर्ट के बाहर उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने सिविल लाइंस स्थित पीवीआर के पास से उसके भाई का अपहरण कर लिया। तहसीम ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस नरेश और उसके भाई समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed