फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six of the suspended RRB exam centers

आरआरबी के छह सेंटरों की परीक्षा स्थगित

Tue, 26 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 26 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Six of the suspended RRB exam centers
exam
पेपर लीक प्रकरण के खुलासे के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद ने छह केंद्रों की परीक्षा स्थगित कर दी है। इन सभी छह केंद्रों में परीक्षा 26 से 30 अप्रैल तक होनी थी। आरआरबी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन छह केंद्रों की परीक्षा स्थगित की गई है वे अब दो एवं तीन मई को होंगी। नये परीक्षा केंद्र के नाम एक दो दिन में तय हो जाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि 22 अप्रैल को आरआरबी इलाहाबाद द्वारा ली जा रही ऑनलाइन परीक्षा में एसटीएफ द्वारा आरआरबी प्रशासन को कुछ केंद्रों में गड़बड़ी होने की सूचना दी है। इन केंद्रों में रसूलाबाद स्थित संयोगिता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, चकिया स्थित फर्स्ट स्टेप ई एजुकेशन, महाशय मसूरियादीन स्मारक इंटर कालेज तेलियरगंज और वंदना इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेकभनोलॉजी, फर्स्ट स्टेप कंप्यूटर साइंस और आरएस टेक हैं। इन सभी सेंटरों को आरआरबी ने ब्लैक लिस्टेेड करने का निर्णय लिया था। ये सभी परीक्षा केंद्र इलाहाबाद के ही हैं। इसी क्रम में आरआरबी इलाहाबाद प्रशासन ने संबंधित केंद्रों में 26 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित ऑनलाइन परीक्षा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


ये परीक्षा अब दो एवं तीन मई को ली जाएगी। आरआरबी इलाहाबाद के सचिव एसके बंसल के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा संबंधित ट्रेनों में थी उन्हें इसके स्थगित होने की सूचना एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में नये केंद्रों का निर्धारण कर उसके बारे में भी परीक्षार्थियों को सूचना एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से दे दी जाएगी। दरअसल एसटीएफ ने 22 अप्रैल को पेपर लीक प्रकरण में जिन आरोपियों को पकड़ा था उनके पास 26 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित ऑनलाइन परीक्षा देने वाले कुछ अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र थे। इनकी संख्या 50 के आसपास बताई जा रही है। इन अभ्यर्थियों की परीक्षा संबंधित केंद्रों में ही होनी थी। इसी  वजह से आरआरबी ने इन छह परीक्षा केंद्रों की परीक्षा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed