{"_id":"57d5bc864f1c1bbc613190ae","slug":"six-hundred-homes-had-water-34-hours-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ घरों को 34 घंटे बाद मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ घरों को 34 घंटे बाद मिला पानी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कालिंदीपुरम आवास योजना के कौशाम्बी कुंज सेक्टर समेत आसपास के तकरीबन छह सौ घरों में जलापूर्ति लगभग 34 घंटे बाद रविवार शाम चार बजे शुरू हुई। यहां ट्यूबवेल की मोटर खराब होने और भीषण गर्मी की वजह से लोग शनिवार को बूंद-बूंद पानी को तरस गए। रविवार सुबह जलकल विभाग ने ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए कर्मियों को मौकेपर भेजा।
कौशाम्बी कुंज में लगे बड़े ट्यूबवेल की मोटर शनिवार को सुबह करीब छह बजे फुंक गई। घरों में जलापूर्ति न होने पर लोग ट्यूबवेल पर पहुंचे तो खराबी का पता चला। सूचना पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह को मिली तो उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय जेई सुनील शर्मा को मोबाइल पर जानकारी दी। पूर्व पार्षद के मुताबिक जेई ने जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन दिया लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद भी न काम शुरू हुआ न पानी का एक भी टैंकर भेजा गया। गर्मी और उमस में परेशान लोगों को पानी के लिए दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ा। रविवार सुबह जलकल विभाग ने क्षेत्र में पानी के दो टैंकर भेजे। साथ ही मरम्मत के लिए कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। ट्यूूबवेल से पाइप को बाहर निकालकर मोटर बदली गई। इसके बाद शाम चार बजे क्षेत्र में जलापूर्ति सामान्य हुई।