फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Situation on PCS exam expected to become clear this week, proposed in first week of December

UPPSC : पीसीएस परीक्षा पर इसी हफ्ते स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद, दिसंबर के पहले सप्ताह में है प्रस्तावित

Sun, 03 Nov 2024 05:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 05:16 AM IST
सार

यूपीपीएससी ने कहा था कि केंद्र निर्धारण का काम चल रहा है। केंद्र निर्धारित होते ही तिथि घोषित की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र बनाने के विकल्प पर भी काम किया है, ताकि परीक्षा एक ही दिन में कराई जा सके।

विज्ञापन
Situation on PCS exam expected to become clear this week, proposed in first week of December
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 के आयोजन को लेकर इसी हफ्ते स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों को भी जानना है कि आयोग परीक्षा दो दिन में कराता है या पहले की भांति एक ही दिन में होगी।

विज्ञापन

आयोग के सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह में परीक्षा के आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। बीते दिनों आयोग में धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थियों ने पहले की भांति एक ही दिन में परीक्षा कराने की मांग की थी लेकिन तब अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे आयोग के सचिव स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कर सके थे।

विज्ञापन


उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा था कि केंद्र निर्धारण का काम चल रहा है। केंद्र निर्धारित होते ही तिथि घोषित की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र बनाने के विकल्प पर भी काम किया है, ताकि परीक्षा एक ही दिन में कराई जा सके। केंद्र निर्धारण के नियम सख्त होने से आयोग को पर्याप्त संख्या में केंद्र नहीं मिल पा रहे हैं। अगर मानक के अनुरूप केंद्र निर्धारण में अड़चन आती है तो आयोग पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दो दिन भी करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दो दिन परीक्षा कराने का निर्णय होता है तो आयोग को अभ्यर्थियों के विरोध का सामना करना होगा, क्योंकि अभ्यर्थी नहीं चाहते हैं कि एक समान मूल्यांकन के लिए मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) की व्यवस्था लागू की जाए। यह तभी हो सकता है, जब सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा एक ही दिन में एक पाली में पूरी करा ली जाए। ऐसी स्थिति में एक समान मूल्यांकन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

सूत्रों का कहना है कि आयोग ने भी तमाम बिंदुओं ध्यान में रखकर केंद्र निर्धारण की दिशा में काम किया है। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में है। दिसंबर के पहले हफ्ते में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है और आयोग के पास परीक्षा पर निर्णय लेने के लिए एक माह का वक्त बचा है। अभ्यर्थी भी असमंजस में हैं और उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। ऐसे में आयोग इसी हफ्ते परीक्षा के आयोजन को लेकर कोई निर्णय ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed