{"_id":"694706d360a6f0e21b01c4ea","slug":"sir-got-caught-in-the-crowd-of-dissatisfied-people-naini-news-c-3-1-hld1039-784361-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: असंतुष्टों के जमघट में फंस गए साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: असंतुष्टों के जमघट में फंस गए साहब
Sun, 21 Dec 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
हंडिया तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मनीष वर्मा फरियादियों की भीड़ देखकर दंग रह गए। खचाखच भरे हाल में कागजों के ढेर देख उनका माथा ठनक गया। तकरीबन आधा घंटा उन्होंने समस्याएं सुनीं फिर मातहतों को जिम्मा सौंपकर चले गए।
डीएम के जाने के बाद एडीएम और एसडीएम ने शिकायतों की सुनवाई जारी रखी लेकिन ज्यादातर लोग अपने मामलों के निस्तारण से असंतुष्ट दिखाई दिए।
अधिकतर शिकायती पत्र भूमि विवाद, नाली, रास्ता और चकमार्गों पर अवैध कब्जों से संबंधित रहे। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कई मामलों में कोई विवाद नहीं होने के बावजूद राजस्व विभाग निस्तारण में टालमटोल करता है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।