फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   siddharthnath singh up minister

बंगाल में हिंसा कर रहे हैं टीएमसी के गुंडे : सिद्धार्थनाथ

Mon, 06 May 2019 07:01 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
siddharthnath singh up minister
बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : Social Media
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पश्चिमी बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव में हुई हिंसा को लेकर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि बंगाल में ममता की पार्टी टीएमसी के गुंडे हिंसा कर रहे हैं। वहां ममता बनर्जी की पार्टी के प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह से हार रहे हैं। इसी वजह से टीएमसी के गुंडे हिंसा कर मतदान में बाधा डालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजापुर स्थित अपने आवास में संवाददाताओं से मुखातिब सिद्धार्थनाथ ने अमेठी स्थित राजीव गांधी ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में एक गरीब का इलाज न करने की वजह से हुई मौत के मामले में जांच करवाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेठी स्थित कथित संजय गांधी अस्पताल जो राजीव गांधी ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा है वहां आयुष्मान योजना कार्ड धारक का इलाज न किया निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वहां के डीएम से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


साथ ही आयुष्मान भारत योजना के जिला कोऑर्डिनेटर से भी कहा गया है कि इस मामले में जांच करके जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजे। एक अन्य सवाल के जवाब में सिद्धार्थनाथ ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कहा कि वह अमेठी में अपने भाई की हार देख रही हैं। इसलिए भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। अमेठी में स्मृति ईरानी की जीन सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed