फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Siddharth Nath said on Priyanka's statement: Modi-Yogi era is going on, not Duryodhana

प्रियंका के बयान पर बोले सिद्धार्थनाथ : दुर्योधन नहीं, चल रहा है मोदी-योगी युग

Thu, 18 Nov 2021 10:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Nath said on Priyanka's statement: Modi-Yogi era is going on, not Duryodhana
siddharthnath singh - फोटो : amar ujala

चित्रकूट में प्रियंका वाड्रा गांधी द्वारा कहे गए ‘सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे, कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन के दरबारों से ’बयान पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने बृहस्पतिवार को जवाब दिया। अपने आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा को मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह दुर्योधन का युग नहीं, बल्कि मोदी और योगी का युग चल रहा है।  इसमें द्रोपदी का चीरहरण नहीं होगा। भगवान कृष्ण का सुदर्शन चक्र सीएम योगी ने संभाल कर रखा है, जो भी दुर्योधन बनेगा उसका हश्र वहीं होगा जो महाभारत में हुआ था।

विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि सिर्फ चुनाव के समय ही राहुल और प्रियंका सक्रिय रहते हैं। चुनाव हारने के बाद दोनों भाई-बहन लापता हो जाते हैं। एक अन्य सवाल पर उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश को यह नहीं पता कि सूरज को हथेली से नहीं ढका जा सकता है। प्रदेश में विकास हुआ है तो वह दिखेगा ही। उन्हें विकास भले ही न दिखे, लेकिन जनता को दिख रहा है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की सरकारें अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसों का विकास करती रही हैं। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि भाजपा जिस काम का शिलान्यास करती है उसका उद्घाटन भी वही करती है। यही अखिलेश यादव के चिंता की असली वजह है। सपा सरकारों को जनविरोधी बताते हुए सरकार के प्रवक्ता ने सवालिया अंदाज में कहा कि सपा को वर्ष 1989, 1993, 2002 और 2012 में प्रदेश की सेवा का मौका मिला, लेकिन अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उन्होंने प्रदेश को अराजकता, भ्रष्टाचार और माफियाराज के अलावा और क्या दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed