फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shringverpur: Where Ram met the boatman, 1.25 lakh lamps of harmony were lit there

श्रृंगवेरपुर : जहां केवट से मिले राम, वहां जगमगाए समरसता के सवा लाख दीप, डिप्टी सीएम भी पहुंचे

Wed, 30 Oct 2024 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 07:48 PM IST
सार

श्रृंगवेरपुर महोत्सव के मौके पर रामघाट सहित पूरा क्षेत्र सवा लाख दीपों से जगमगा उठा। जय गंगा मां, जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए। केशव ने कहा कि भगवान राम ने इसी  पवित्र धरा से भगवान राम ने पूरे विश्व को समरसता का संदेश दिया।

विज्ञापन
Shringverpur: Where Ram met the boatman, 1.25 lakh lamps of harmony were lit there
श्रृंगवेरपुर महोत्सव में डिप्टी सीएम केशव का स्वागत करते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ऋषि श्रृंगी की तपोभूमि, प्रभु श्रीराम की कर्मभूमि एवं समरसता की धरा श्रृंग्वेरपुरधाम मे जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रृंगवेरपुर महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। केशव ने कहा कि राम और केवट की मित्रता पूरे विश्व में समरसता की मिसाल है।

विज्ञापन


श्रृंगवेरपुर महोत्सव के मौके पर रामघाट सहित पूरा क्षेत्र सवा लाख दीपों से जगमगा उठा। जय गंगा मां, जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए। केशव ने कहा कि भगवान राम ने इसी  पवित्र धरा से भगवान राम ने पूरे विश्व को समरसता का संदेश दिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने श्रृंग्वेरपुरधाम के बाल राम श्रीश बाहुबली महाराज का पूजन करके माल्यार्पण किया। केशव ने कहा कि हर वर्ष हम श्रृंग्वेरपुरधाम मे दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। श्रृंग्वेरपुरधाम ऋषियों की भूमि है। करोड़ो की परियोजनाए श्रृंग्वेरपुरधाम में चल रही हैं। राम वन गमन पुल को त्रेता युग से जोड़ते हुए जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कहा की श्रृंग्वेरपुर महोत्सव एवं दीपोत्सव को इसे भव्यता के साथ हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर जय श्रीराम सेवा समिति श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के संजय तिवारी, अरुण द्विवेदी, श्याम उपाध्याय, प्रदीप केसरवानी, संजीव मिश्र आदि ने केशव का बुके देकर स्वागत किया।मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक गुरु प्रसाद, सांसद प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, डॉ. बीके कश्यप, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, प्रदीप केसरवानी, पूर्व विधायक पूजा पाल, ब्लॉक प्रमुख कुंदन यादव, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, रामू मौर्य, अमरजीत कुशवाहा, श्रीकांत उपाध्याय, श्याम उपाध्याय, शिव उपाध्याय, उमेश तिवारी, वरुण द्विवेदी, वैभव मिश्रा, सुधीर मौर्य, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed