{"_id":"68b8ae1f83398dbad0097df9","slug":"shringverpur-dham-got-lost-in-the-bushes-the-team-of-health-department-sealed-two-hospitals-of-meja-and-made-way-for-phc-allahabad-news-c-407-1-sald1005-6721-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेजा के दो अस्पतालों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेजा के दो अस्पतालों को किया सील
विज्ञापन
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेजा के तीन निजी नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। लापरवाही पाए जाने पर दो अस्पताल को सील कर दिया गया। वहीं, एक अस्पताल की ओटी सील करते हुए रजिस्ट्रेशन को निरस्त कर दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण तिवारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ पंकज पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने सबसे पहले रामनगर के शीतला हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। खामियां पाए जाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। वहीं शिकायत पर की गई जांच में लापरवाही पाए जाने पर मेजा खास के रॉयल हॉस्पिटल को भी सील कर दिया गया।
गुनई गहरपुर में मां शीतला हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील करते हुए पंजीकरण को निरस्त कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इलाज में की जा रही लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की गई है।