फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shri Jagannath Dham Temple will become a bridge for the cultural unity of North-East India: CM Majhi

उत्तर-पूर्व भारत की सांस्कृतिक एकता का सेतु बनेगा श्री जगन्नाथ धाम मंदिर : सीएम माझी

Thu, 26 Feb 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 26 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Shri Jagannath Dham Temple will become a bridge for the cultural unity of North-East India: CM Majhi
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना अनुष्ठान आयोजन में मौजूद ओडिशा के मुख्यमं
परमार्थ न्यू अरैल घाट पर बुधवार को आयोजित गंगा आरती में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पत्नी डॉ. प्रियंका मार्डन के साथ शामिल हुए। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के पहल की सराहना करते हुए कहा कि परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापित होना उत्तर और पूर्व भारत की सांस्कृतिक एकता का जीवंत सेतु है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ हमारे ओडिशा की पहचान हैं। हमारा मान है और साथ ही वे संपूर्ण भारत की आत्मा भी हैं। उनकी रथयात्रा हमें संदेश देती है कि ईश्वर स्वयं भक्तों के द्वार आते हैं, भेदभाव मिटाते हैं और सबको अपने प्रेम में समाहित करते हैं। उन्होंने गंगा घाट पर पहुंच कर जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ मंच से मां गंगा काे कोटि-कोटि नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाकुंभ आयोजन के बाद उन्हें यहां दोबारा आने का अवसर प्राप्त हुआ है। कहा कि श्री जगन्नाथ का प्रसाद तब तक महाप्रसाद नहीं बनता जब तक मां विमला देवी जी को भोग नहीं लगता। इस प्रकार भगवान जगन्नाथ नारी सशक्तीकरण का संदेश देते हैं। यह एक स्थापत्य का शुभारंभ नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और आत्मिक चेतना के पुनर्जागरण का महोत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ओडिशा में होने वाले दिव्य व भव्य विकास कार्यों का उल्लेख करते हुये सभी को आमंत्रित किया। कहा कि प्रयागराज से ओडिशा का संबध अटूट है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि संगम के तट से दिलों का संगम हो, दलों का संगम हो। संगम के तट से संगम का संदेश लेकर जाएं।

कार्यक्रम में ओडिशा के एडवोकेट जनरल पीतांबर आचार्य, उप्र के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भारत चैतन्य युवाजन पार्टी के अध्यक्ष एवं संस्थापक रामचंद्र यादव, विनोद बागरोडिया, एपी सिंगला, वेदा स्वामी, स्वामी ईश्वरदास, स्वामी शुक्रायनाथ, दिनेश शाहरा, अरुण सारस्वत, जगदीश परमार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed