फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Show-cause notice issued to the Station House Officer (SHO) of Manda

Prayagraj News: थाना प्रभारी मांडा को कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 22 Sep 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 22 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Show-cause notice issued to the Station House Officer (SHO) of Manda
ग्राम न्यायालय मेजा में सोमवार को 28 साल पुराने मुकदमे में मांडा पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई। न्यायाधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मांडा पुलिस पर लगातार समन, जमानतीय व गैर जमानतीय वारंट दबाए रखने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस पर न्यायालय वापसी पर भ्रामक आख्या प्रस्तुत कर अदालत को गुमराह करने का भी आरोप है। कोर्ट ने दो अलग-अलग मामलों में थाना प्रभारी मांडा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को भेजी गई है। मामला मांडा थाने से जुड़े 28 वर्ष पुराने मुकदमे का है। पत्रावली पहले जनपद न्यायालय में थी। वर्ष 2023 में यह ग्राम न्यायालय मेजा को अंतरित हुई। पिछले एक दशक में न्यायालय ने अनगिनत समन, वारंट और एनबीडब्ल्यू जारी किए।
विज्ञापन

आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से ग्राम न्यायालय मेजा से लगातार वारंट भेजे जा रहे थे। परंतु पुलिस अभियुक्त की उपस्थिति सुनिश्चित कराने में विफल रही। इसके बजाय पुलिस केवल तारीखें टलवाती रही। कोर्ट ने थाना मांडा से जवाब तलब किया है। उनसे पूछा गया है कि इस कृत्य के लिए उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई क्यों न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed