फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shot dead outside the house, on the spot dead

घर के बाहर गोली मारकर युवक की हत्या, मौके पर हो गई मौत

Tue, 05 Mar 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shot dead outside the house, on the spot dead
सैनिक को थप्पड़ मारने पर पयागपुर थाने का घेराव करते लोग - फोटो : amar ujala

दारागंज थाना क्षेत्र के बड़ी कोठी के पास सोमवार रात ई रिक्शा चालक की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने का आरोप मृतक के घर के सामने रहने वाले दंपति समेत चार लोगों पर लगा है जो घटना के बाद से ही फरार हैं। मुकदमा लिखकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। सूरज(22) पुत्र रामआसरे निषाद दारागंज में बड़ी कोठी मोहल्ले का रहने वाला था। वह ई रिक्शा चलाता था। सोमवार रात 10.30 बजे के करीब उसका किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। झगड़ते हुए पति-पत्नी बाहर आ गए। पिता का आरोप है कि इसी दौरान सामने रहने वाली बिट्टी अपने पति महेश, देवरों रमेश व पिंटू निषाद के साथ आ गए। सूरज ने पति-पत्नी का आपसी मामला बताकर जाने के लिए कहा तो आरोपी उससे उलझ गए।

विज्ञापन


इससे उनमें नोकझोंक और फिर विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी दौरान अचानक फायर झोंक दिया गया जिससे गोली सीधे सूरज को जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पत्नी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। शोरगुल सुनकर परिवार के व मोहल्ले के लोग जुट गए। वह घायल सूरज को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उसकी मौत हो गई। उधर तब तक मौका पाकर आरोपी घर में ताला बंद कर भाग निकले। सूचना पर दारागंज थाने की फोर्स भी पहुंच गई। कुछ देर बाद एसएसपी समेत अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मृतक के पिता ने बताया कि झगड़े के दौरान सूरज को रमेश निषाद ने पकड़ा था जबकि  बिट्टी के ललकारने पर महेश ने उसे गोली मार दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि मामले में बिट्टी व उसके पति महेश के साथ ही रमेश व पिंटू निषाद का नाम सामने आया है। चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरानी रंजिश तो नहीं
पुलिस का कहना है कि अब तक कि पूछताछ जो बात सामने आई है, उससे यही लग रहा है कि घटना तात्कालिक विवाद में अंजाम दी गई। हालांकि इस बात की भी आशंका है कि आरोपियों की मृतक से पुरानी रंजिश रही हो। दारागंज पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही वजह साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed