फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shocked by the news of son's death, father also died, chaos in the family.

प्रयागराज : बेटे की मौत की खबर से लगा सदमा, पिता की भी मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 09 Sep 2023 03:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 03:56 PM IST
सार

उरुवा गांव के भारतीया बस्ती का मोनू भारतीया (25) अपने बड़े भाई वीनू भारतीया के साथ झांसी में बीएसएनएल टॉवर पर काम करता था। शुक्रवार सुबह मोनू टॉवर पर चढ़कर काम कर रहा था कि वह गिर गया।

विज्ञापन
Shocked by the news of son's death, father also died, chaos in the family.
मोनू भारतीया। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेटे की मौत की सूचना मिलने पर शुक्रवार शाम को मेजा के उरुवा गांव के एक ग्रामीण की भी सांसें थम गई। घर में पिता-पुत्र की मौत से परिजन सदमे में आ गए हैं। बेटे का शव पोस्टमार्टम के बाद झांसी से शनिवार को घर पहुंचने पहुंचेगा। युवक की झांसी में टाॅवर पर काम करते समय गिरने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

उरुवा गांव के भारतीया बस्ती का मोनू भारतीया (25) अपने बड़े भाई वीनू भारतीया के साथ झांसी में बीएसएनएल टॉवर पर काम करता था। शुक्रवार सुबह मोनू टॉवर पर चढ़कर काम कर रहा था कि वह गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, शुक्रवार शाम को बेटे की मौत की सूचना जैसे ही पिता मंगला प्रसाद भारतीया (60) को मिली वह सदमे में आ गए।

विज्ञापन


परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतक मोनू की पत्नी सीमा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मोनू को तीन बेटियां और दो बेटे हैं। मोनू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की सूचना पर घर पर गांव के लोग और रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। घटना को लेकर हर कोई सदमे में है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद मोनू की लाश शनिवार को घर पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed