फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shivkuti Double Murder Case

शिवकुटी डबल मर्डर में मोबाइल बंद कर भागे आरोपी

Thu, 31 Oct 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shivkuti Double Murder Case
Shivkuti Double Murder Case - फोटो : CITY DESK
ससुराल और मायके पक्ष के कई को उठाया गया, पूछताछ जारी
विज्ञापन

नामजद एक आरोपी से पूछताछ जारी, दबिश के लिए ले गई पुलिस टीम
प्रयागराज। शिवकुटी के नया गांव में आनंद भारतीय (32) व उसके दोस्त जुनैद (25) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गंगापार के कई इलाकों में दबिश दी। आरोपियों के ससुराल वालों को भी पकड़ा गया है। तमाम रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है। तीनों आरोपी मोबाइल बंद कर फरार है। पुलिस को एक हिरासत में लिया है। उसे लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
नया गांव में आनंद और जुनैद की हत्या में आनंद के ममेरे भाई नन्हें, संतोष, दीपचंद्र और दीपू को नामजद किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को ही दीपू को हिरासत में ले लिया था। प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि वारदात पुरानी रंजिश व जमीन के विवाद मेें अंजाम दी गई। दरअसल नामजद आरोपी नन्हे से मृतक जुनैद की पुरानी रंजिश थी। उधर, मृतक आनंद के भाई अरुण की ओर से बताया गया है कि जमीन को लेकर ममेरे भाई नन्हे उससे व उसके परिवारवालों से विवाद करता रहता था। कर्नलगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। दोनों ही अक्सर शराब पीकर झगड़ा करते थे। घटना वाली रात भी झगड़ा हुआ। सामने लोहे का राड था। उसी से पिटाई कर दी गई जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। उनके परिवार वालों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों तथा नजदीकी दोस्तों को भी पकड़ा गया है। सबसे पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन

एक नामजद आरोपी दीपू को हिरासत में लिया गया है। उसे लेकर पुलिस ने बुधवार को कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिले। दरअसल सभी ने मोबाइल बंद कर दिए हैं और वे किसी रिश्तेदार के घर नहीं गए हैं। इस कारण दिक्कत आ रही है। गंगापार के इलाकों में रेलवे स्टेशनों और ढाबों के आस पास उन्हें ढूंढा जा रहा है। सीओ ने बताया कि आरोपी संतोष के साथ ही मृतक जुनैद का भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी थी। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दारागंज में मारे गए युवक की नहीं हुई शिनाख्त
प्रयागराज। दारागंज के परेड मैदान में सोमवार की शाम 30 वर्षीय युवक की हत्या कर पहले उसकी गर्दन काट दी। फिर पहचान छिपाने की नीयत से शव जलाने की भी कोशिश की गई थी। बुधवार को उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर दारागंज ने बताया कि आस पास के सभी थानों में युवक का हुलिया भेजा गया है। पुलिस के सोशल मीडिया सेल में भी लापता युवकों के बारे में जानकारी दी गई है। पोस्टमार्टम हाउस में कुछ लोग आए थे लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।

Shivkuti Double Murder Case

Shivkuti Double Murder Case- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed