फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shardiya Navratri. Worship of Brahmacharini form on the second day, chants of Goddess echoed in the temples.

शारदीय नवरात्रि . दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना, मंदिरों में गूंजे देवी के जयकारे

Mon, 16 Oct 2023 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 03:51 PM IST
सार

नवरात्रि के दूसरे दिन मां भगवती के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का भव्य शृंगार पूजन किया गया। इस मौके पर शहर के सिद्धपीठ ललिता देवी, कल्याणी देवी, अलोपशंकरी मंदिर व अन्य देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
Shardiya Navratri. Worship of Brahmacharini form on the second day, chants of Goddess echoed in the temples.
मां अलोप शंकरी मंदिर पर शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़े भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मां दुर्गा की आराधना की नौ दिवसीय आराधना के दूसरे दिन घरों और मंदिरों में देवी के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी स्वरूप का श्रृंगार कर पूजा और आराधना की गई। मंगल कामना के लिए दुर्गा सप्तशती के सस्वर पाठ आरंभ हुए तो कहीं सुख-समृद्धि और शांति के लिए अनुष्ठान चलते रहे। घरों से लेकर देवी मंदिरों तक नवरात्र की आराधना के लिए भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा। मंदिरों में घंटे-घडिय़ाल के साथ दिन भर मंत्रोच्चार गूंजते रहे।

विज्ञापन


नवरात्रि के दूसरे दिन मां भगवती के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का भव्य शृंगार पूजन किया गया। इस मौके पर शहर के सिद्धपीठ ललिता देवी, कल्याणी देवी, अलोपशंकरी मंदिर व अन्य देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने संगम व गंगा-यमुना के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन


सिद्ध पीठ ललिता देवी मंदिर में मां के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों के आने का तांता लगा रहा । यहां मां ललिता का विशेष शृंगार भी हुआ। मां ललिता कल्याण समिति के अध्यक्ष हरि मोहन वर्मा एवं महामंत्री धीरज नागर ने बताया कि आज मंदिर में शतचंडी पाठ हुआ। इसके अलावा दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। भगवती जागरण में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इसी तरह मां कल्याणी देवी के दर्शन को भी भीड़ पहुंची। यहां भव्य आरती की गई। इसी तरह अलोपी देवी मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही कतार में श्रद्धालु खड़े दिखाई दिए। खेमामाई मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed