फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shardiya Navratri 2022: Roadways bus will be available every 30 minutes to reach Vindhyachal Dham

Shardiya Navratri 2022: विंध्याचल धाम जाने के लिए हर 30 मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस

Fri, 16 Sep 2022 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 08:58 PM IST
सार

रोडवेज ने इसके लिए कुल 195 बसों का इंतजाम किया है। इसमें से 130 बसें प्रयागराज रीजन से चलेंगी, जबकि 65 बसें वाराणसी क्षेत्र की रहेंगी। प्रयागराज स्थित जीरो रोड से बसों का संचालन सुबह पांच बजे से होगा।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022: Roadways bus will be available every 30 minutes to reach Vindhyachal Dham
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र के मौके यूपी रोडवेज ने विंध्याचल की राह आसान कर दी है। रोडवेज के प्रयागराज रीजन द्वारा नवरात्र के मौके पर विंध्याचल के लिए हर 30 मिनट पर बस चलाने का निर्णय लिया गया है। बसों का संचालन 26 सितंबर से शुरू हो जाएगा। चार अक्तूबर तक नवरात्र के मौके पर प्रयागराज से हर आधे घंटे पर श्रद्धालुओं को विंध्याचल के लिए बस मिलेगी।

विज्ञापन



रोडवेज ने इसके लिए कुल 195 बसों का इंतजाम किया है। इसमें से 130 बसें प्रयागराज रीजन से चलेंगी, जबकि 65 बसें वाराणसी क्षेत्र की रहेंगी। प्रयागराज स्थित जीरो रोड से बसों का संचालन सुबह पांच बजे से होगा। यहां कुल 50 बसों का आवंटन किया गया है। रात 12 बजे तक बसें हर आधे घंटे पर मिलेंगी। अगर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है तो रात भर बसें चलाई जा सकती हैं। 25 बसों  को यहां रिजर्व भी रखा गया है।

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2022: Roadways bus will be available every 30 minutes to reach Vindhyachal Dham
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि शारदीय नवरात्र के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि बसों के संचालन के लिए सिविल लाइंस बस स्टेशन पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां से 24 घंटे संबंधित रूट पर निगरानी रखी जाएगी। मिर्जापुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हरि शंकर पांडेय को मेले का अधिकारी रोडवेज की ओर से नामित किया गया है। जीरोरोड स्टेशन की मेला प्रभारी कल्पना तिवारी रहेंगी। इस दौरान कर्मचारियों की टीम भी बसों के संचालन की निगरानी रखेगी।

प्रतापगढ़, लालगंज, बादशाहपुर से भी चलेंगी बसें
नवरात्र के मौके पर प्रयागराज रीजन के प्रतापगढ़, लालगंज, बादशाहपुर से भी विंध्याचल के लिए बसें चलेंगी। इन तीनों ही स्थानों से पांच-पांच बसें विंध्याचल के लिए चलाई जाएंगी। 


कड़ा धाम के लिए भी विशेष बसें
नवरात्र के मौके पर कौशांबी के कड़ा धाम भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। वहां जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन करेगा। यह बसें लीडर रोड बस स्टेशन से चलेंगी। हालांकि इनकी संख्या अभी निर्धारित नहीं  की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed