{"_id":"68ecd38501195b9e7f041873","slug":"shankaracharya-cow-and-ganga-ndia-their-existence-is-in-danger-due-to-lack-of-political-will-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकराचार्य बोले : गाय और गंगा भारत की आत्मा, राजनैतिक इच्छाशक्ति में कमी के कारण अस्तित्व खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकराचार्य बोले : गाय और गंगा भारत की आत्मा, राजनैतिक इच्छाशक्ति में कमी के कारण अस्तित्व खतरे में
Mon, 13 Oct 2025 03:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Oct 2025 03:55 PM IST
सार
नई झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम में रविवार को गोवर्धनमठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा के बारे में बताया।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नई झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम में रविवार को गोवर्धनमठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा के बारे में बताया। उन्होंने कहा भारत के सभी मनुष्य सुसंस्कृत, सुशिक्षित, संरक्षित, संपन्न, सेवा परायण कार्य करें व हिंदुओं के अस्तित्व की रक्षा और देश की सुरक्षा-अखंडता के लिए कटिबंध हों।
विज्ञापन
उन्होंने गाय और गंगा को भारत की आत्मा बताया है। कहा कि कभी गाय व गंगा देश की संस्कृति और समृद्धि की पहचान थी। लोकतंत्र में दोनों को जहां और समृद्ध होना चाहिए, वहीं राजनेताओं की इच्छा शक्ति में कमी के कारण दोनों अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही हैं। भारत में तो गाय की कई नस्लें लुप्त होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
शंकराचार्य ने कहा गंगा उद्गम क्षेत्र से ही अपनी मौलिक पहचान खो चुकी है। गंगा-यमुना की अविरलता और निर्मलता को लेकर कब तक छलावा होता रहेगा। करोड़ों की आस्था के साथ सरकारें खिलवाड़ करना बंद करें। उन्होंने सभी घरों से प्रतिदिन एक रुपया और एक घंटे का समय हिंदू राष्ट्र हित के लिए निकालने को कहा है।
विज्ञापन