फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shaista Parveen: Force reached Hatwa on the rumor of coming to Hatwa to meet sons, search went on for a long t

Prayagraj: बेटों से मिलने के लिए शाइस्ता के हटवा आने की सुगबुगाहट पर पहुंची फोर्स, काफी देर तक चली खोजबीन

Fri, 20 Oct 2023 11:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 11:40 AM IST
सार

उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अतीक के दोनों नाबालिग बेटे अहजम और आबान को राजरूपपुर स्थित बालगृह में रखा गया था। इसी बीच अहजम पांच अक्टूबर को बालिग हो गया था। बाल कल्याण समिति ने दोनों को उनकी बुआ को सौंपने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Shaista Parveen: Force reached Hatwa on the rumor of coming to Hatwa to meet sons, search went on for a long t
शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन के हटवा आने की सुगबुगाहट पर फोर्स बढ़ा दी गई है। बालगृह से छूटने के बाद अतीक के दोनों बेटे रिश्तेदार अंसार अहमद के घर पर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी मां शाइस्ता उनसे मिलने का प्रयास जरूर करेगी। हटवा में अंसार के घर पर फोर्स बढ़ाई गई है, गांव में भी फोर्स लगा दी गई है। इसमें महिला सिपाही भी मौजूद हैं। इसके अलावा थाने और कंट्रोल रूम की गाड़ियां भी दिन में गांव के कई चक्कर लगा रही हैं।

विज्ञापन


उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अतीक के दोनों नाबालिग बेटे अहजम और आबान को राजरूपपुर स्थित बालगृह में रखा गया था। इसी बीच अहजम पांच अक्टूबर को बालिग हो गया था। बाल कल्याण समिति ने दोनों को उनकी बुआ को सौंपने का निर्णय लिया। नौ अक्टूबर को दोनों को बुआ परवीन कुरैशी को सौंप दिया गया। दोनों को अशरफ के साढ़ू अंसार अहमद के घर रखा गया है। उनकी सुरक्षा में अंसार के घर फोर्स भी लगाई गई है।

विज्ञापन

अंसार अहमद के घर पर बढ़ाई गई फोर्स

सुगबुगाहट है कि शाइस्ता परवीन अपने नाबालिग बेटों से मिलने हटवा आ सकती है। शाइस्ता की खोजबीन में लगी पुलिस इस खबर से सक्रिय हो गई है। हटवा में अंसार के घर पर फोर्स बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही गांव में भी फोर्स तैनात है। कई सिपाहियों को सादे वेष में भी तैनात किया गया है।


महिला पुलिस की तैनाती की गई है कि क्योंकि शाइस्ता कुछ बुर्कानशीं महिलाओं के साथ ही रहती है। वह खुद भी नकाब में रहती है। इसी कारण पुलिस अब तक न तो शाइस्ता को पकड़ पाई है न ही अशरफ की पत्नी जैनब को। अंसार के घर आने जाने वाले सभी को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। अतीक के दोनों बेटे भी घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। एसओ पूरामुफ्ती अजीत सिंह ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात है। अतीक के बेटों से मिलने जुलने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed