{"_id":"5eda96da8ebc3e902f36dd22","slug":"shahganj-badadurganj-hotspot-both-areas-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगंज, बदादुरगंज हॉटस्पॉट, दोनों इलाके सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहगंज, बदादुरगंज हॉटस्पॉट, दोनों इलाके सील
Sat, 06 Jun 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। शहर के शाहगंज और बहादुरगंज इलाके को हॉट स्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। शाहगंज में मयंक नर्सिंग होम संचालक और बहादुरगंज में तेल कारोबारी के संक्रमित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसी के साथ जिले में कुल हॉटस्पॉट की संख्या 58 हो गई है। शनिवार से इस क्षेत्र में कोरोना कॉल के दौरान पहली बार मोबाइल मेडिकल यूनिटें घर-घर जाएंगी। स्क्रीनिंग के बाद संदिग्धों की मौके पर ही कोविड जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे।
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक शाहगंज और बहादुरगंजइलाके में कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश मुश्किल हो रही है। लोग तकलीफ बढ़ने पर भी जांच कराने को आगे नहीं आ रहे हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक के बाद दोनों क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित करने का निर्णय लिया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. सहाय के मुताबिक दोनों इलाकों को सील कर सैनिटाइजेशन की कार्रवाई जारी रहेगी। अब यहां आशाओं को सर्वे करने के लिए लगाया गया है। साथ ही शहरी इलाकों में पहली बार मौके पर ही कोरोना जांच के लिए स्वाब नमूने लेने की व्यवस्था की गई है। दोनों इलाकों में चिकित्सकों के साथ संसाधनों से लैस मोबाइल मेडिकल यूनिटें शनिवार से काम करेंगी।