फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Several kilometer walk walkers in the sun, jam every side in the city

धूप में कई किलोमीटर पैदल चले परीक्षार्थी, शहर में हर तरफ जाम

Tue, 19 Jun 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 19 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Several kilometer walk walkers in the sun, jam every side in the city
police exam - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए शहर में आए परीक्षार्थियों को हर कदम पर परीक्षा देनी पड़ी। ऐसा प्रशासन की लापरवाही के चलते हुए। वाहनों की कमी के चलते परीक्षार्थियों को धूप में कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी जब वापसी को रवाना हुए तो एक बार फिर एक दिन पहले वाली स्थिति उत्पन्न हो गई। पर्याप्त संख्या में बसों व ट्रेन की व्यवस्था न होने से परीक्षार्थी शहर की सड़कों पर इधर-उधर भटकते रहे। सड़कों पर परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ने के कारण जगह-जगह पर जाम नौबत बन आई। रविवार को हुए बवाल के बाद भी प्रशासन नहीं चेता और सोमवार को भी अफरातफरी बनी रही।
विज्ञापन


पुलिस सिपाही भर्ती के लिए शहर के दूरदराज क्षेत्रों के साथ ही नैनी, झूंसी, फाफामऊ व सोरांव में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आसपास के जिलों ने परीक्षा देने के लिए आए परीक्षार्थियों को हर कदम पर परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह टैंपो, ई रिक्शा व महानगरीय बसों की कमी के चलते परीक्षार्थी कई किलोमीटर पैदल चलकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। दोपहर में जब पहली पाली की परीक्षा छूटी तो वापस अपने घरों की ओर जाने के लिए परीक्षार्थियों ने बस अड्डा, रेलवे स्टेशन का रुख किया। हर तरफ ठसाठस बसों व निजी साधनों से अभ्यर्थी सिविल लाइंस बस अड्डा, लीडर रोड, रेलवे जंक्शन, प्रयाग व रामबाग स्टेशन तक  पहुंचे। यहां पर बस और ट्रेन की कमी परीक्षार्थियों को खूब अखरी। दिनभर धूप में सड़कों पर परीक्षार्थियों का हुजूम बस व निजी साधनों का इंतजार करते हुए दिखा। शाम को पांच बजे जब दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त हुई तो परीक्षार्थियों की भीड़ सड़कों पर दिखी। भीड़ बढ़ने से सिविल लाइंस के साथ ही रेलवे जंक्शन, रामबाग, सोहबतियाबाग, नैनी पुल, बैरहना, तेलियरगंज, धूमनगंज सहित तमाम मुहल्लों में जाम की स्थिति बन गई। चूंकि 19 जून को भी शहर में परीक्षा होनी है लिहाजा सोमवार को भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शहर में पहुंचे और रात तक यातायात के साधनों की तलाश में परीक्षार्थी भटकते रहे। परीक्षार्थियों के बवाल से भी स्थानीय प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया जिससे हर तरफ अफरा तफरी का माहौल दिखा।
विज्ञापन


सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते मुनाफा कमाने के चक्कर में जहां दुकानदारों ने खाने-पीने के सामानों के दाम बढ़ा दिए वहीं टैंपो व ई रिक्शा चालकों ने मनमानी वसूली की। बस अड्डे के पास, स्टेशन व नगर के प्रमुख बाजारों में परीक्षार्थी जब खाने-पीने की दुकानों पर पहुंचे तो उनसे दोगुनी कीमत ली गई। परीक्षा खत्म होने के बाद तेज धूप में कई महिला अभ्यर्थियों की तबियत बिगड़ गई। परीक्षार्थियों ने ही उनकी मदद कर चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराई। प्रशासन की ओर से प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस व चिकित्सकों का भी कोई इंतजाम नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले आसमान के नीचे बिताई रात
परीक्षार्थी रविवार की रात्रि में ही शहर में आ गए थे। ये लोग होटल, लॉज की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बस अड्डा, रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर खुले आसमान के नीचे, फुटपाथ पर रात गुजारने को विवश हुए। सोमवार को भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शहर में आए, जिनकी परीक्षा मंगलवार को होनी है। स्टेशन, बस अड्डे और फुटपाथ पर चादर बिछाकर परीक्षार्थी डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed