फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven ramp-breaks broke, 32 knocks collapsed

सात रैंप-चबूतरे तोड़े, 32 गुमटी-ठेले ध्वस्त

Thu, 13 Apr 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Seven ramp-breaks broke, 32 knocks collapsed
bulldozer
नगर निगम ने बुधवार को शाहगंज इलाके में अतिक्रमण अभियान चलाकर सात रैंप और चबूतरे तोड़ दिए। कार्रवाई के दौरान 32 गुमटी-ठेले भी ध्वस्त किए गए। कब्जेदारों से निगम के दस्ते ने 15,200 रुपये बतौर शमन शुल्क वसूल किए। स्थानीय लोगों ने समीरा होटल के पास एक पार्षद के दो मंजिला अवैध निर्माण और दुकान को भी तोड़ने का दबाव बनाया। अफसरों के मुताबिक पार्षद को नोटिस दी गई है, आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सूचना के बाद भी सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और इंस्पेक्टर शाहगंज शामिल नहीं हुए। एक दरोगा के साथ कुछ सिपाही और पीएसी के जवान दस्ते के साथ भेजे गए।
विज्ञापन


अतिक्रमण प्रभारी सुमित कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले और जोन एक के प्रभारी मुन्ना लाल शाहगंज थाने पहुंचे। वहां से फोर्स लेकर तोड़ू दस्ते ने नखासकोहना से कार्रवाई शुरू की तो खलबली मच गई। रोड पटरी पर ठेला-गुमटी लगाने वाले भागने लगे। दस्ते ने नखासकोहना से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की फिर दस्ता डफरिन अस्पताल होते हुए गाड़ीवान टोला तक पहुंचा। सस्ता बाजार की अस्थायी दुकानों को छोड़कर फुटपाथ खाली कराया। इस दौरान तीन शेड और सात चबूतरे-रैंप तोड़े गए। 32 गुमटी, ठेले भी ध्वस्त कर कब्जेदारों को चेतावनी दी गई। थोड़ी देर में संकरी गली बनी नखासकोहना की सड़क और रोड पटरी खाली हो गई। तोड़ू दस्ते के साथ गए निगम कर्मचारियों ने अतिक्रमण करने वालों से 15,200 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed