फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven posts of commissions in Prayagraj's lane

प्रयागराज की झोली में आयोगों के सात पद

Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Seven posts of commissions in Prayagraj's lane
2019 में कितना काम आएगा योगी फैक्टर? - फोटो : PTI
दो साल से सत्ता का प्रसाद पाने का इंतजार कर रहे भाजपा व सहयोगी दल के कार्यकर्ताओं पर आखिरकार सरकार और संगठन की कृपा बरस गई है। चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा से लगभग तीन घंटे पहले आनन-फानन में कई महीने से खाली पड़े सरकार के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक निगमों, बोर्डों और आयोगों में कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य मनोनीत करने की घोषणा की। इसमें आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य के सात पद प्रयागराज की झोली में गए हैं।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ सरकार ने लोस चुनाव की घोषणा से कुछ देर पहले की ओर से अपना दल के रामलखन पटेल को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया। इसी तरह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी तोहफा दिया गया। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शैल तनया श्रीवास्तव को हिंदुस्तानी एकेडमी का सदस्य बनाया गया है। जबकि, डॉ रामजी मिश्र  को भी इसी एकेडमी का सदस्य मनोनीत किया गया। पूर्व महापौर डॉ केपी श्रीवास्तव पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी के अशोक चौधरी भी पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह छाया देवी को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य बनाया गया तो, महेश प्रजापति को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड का सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रयागराज के इन नेताओं की ताजपोशी पर महानगर महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता के नेतृत्व में सिविलाइजेशन रॉयल होटल में देर शाम हुई बैठक में सरकार के इस कदम का स्वागत किया गया। मनोनीत नेताओं को बधाई दी गई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जिसके जीवन में धैर्य, अनुशासन है उसे सब कुछ मिलता है।  बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कुंज बिहारी मिश्रा, गिरी बाबा, श्याम चंद, रवि केसरवानी, संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, प्रमोद जायसवाल, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, शिवेंद्र मिश्रा, राजू पाठक, आनंद श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, अनूप कुशवाहा, रीता शुक्ला, राजेश निषाद, अजीत श्रीवास्तव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोगों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य पदों पर मनोनयन में कायस्थ समाज के लोगों को तरजीह दिए जाने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को फिल्म विकास परिषद का चेयरमैन, डॉ. केपी श्रीवास्तव को पूर्वांचल विकास बोर्ड का सदस्य, शैल तनया श्रीवास्तव एवं श्रीमती किरण श्रीवास्तव को हिंदुस्तानी एकेडमी का सदस्य बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुमित श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा कि योगी सरकार ने कायस्थ समाज का मान रखा है। इसके लिए समाज इस सरकार का ऋणी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed