फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven people died due to cold in Prayagraj

प्रयागराज में ठंड से सात लोगों की मौत

Tue, 31 Dec 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Seven people died due to cold in Prayagraj
Seven people died due to cold in Prayagraj
ठंड से सात लोगों की मौत
विज्ञापन

गंगापार और यमुनापार में हालात बिगड़े, ठिठुर रहे लोग
प्रयागराज। जिले के गंगापार और यमुनापार में ठंड का कहर जारी है। जिससे अलग-अलग स्थानों पर सात लोगों की मौत हो गई। वहीं प्रशासन अलाव जलवाने में कोताही कर रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश है।
करछना, मेजा, कोरांव, बारा, हंडिया, फूलपुर और सोरांव तहसील में भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल है। करछना के तिलखवार गांव के मजरा टंगहा का पूरा निवासी प्रेम बहादुर सिंह उर्फ लल्लू (56) पुत्र नंद किशोर सिंह पटेल को रविवार को ठंड लगी और देर रात मौत हो गई। इसी गांव के मजरा केशवपुर निवासी रामरती देवी (55) पत्नी लालजी सिंह भी कड़ाके की ठंड की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठी। वहीं कोरांव के खीरी क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी देवनाथ आदिवासी (54) पुत्र परशुराम रविवार को अपनी बकरी चराकर शाम को घर आए और खाना खाकर सो गए। सुबह घरवालों ने देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थी।
विज्ञापन

इसी तरह मऊआइमा कखरी मातपुर गांव निवासी श्याम सुंदर यादव (55) पुत्र स्व. कड़ेदीन सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर श्रीनगर में कार्यरत थे। 11 दिसंबर को वह छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। सोमवार को वह छुट्टी पूरी करने के बाद अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले। बताया जाता है कि वह घर से जैसे ही निकल कर गांव के समीप पहुंचे ही था कि अचानक उनकी तबियत ठंड के चलते खराब हो गई। जिससे वह जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जसरा गांव निवासी लल्लू प्रसाद (60) की दिन में लगभग 11:00 बजे तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पास के अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो गई थी। इसी तरह करछना क्षेत्र के मुंगारी गांव के राजेश मौर्या (37) पुत्र सत्यनारायण मौर्या सब्जी की दुकान मुंगारी चौराहे पर लगाते थे। सोमवार सुबह मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी, मेजारोड सब्जी खरीदने गए थे। वापस लौटते समय कटका बैरियर के पास अचानक सीने में दर्द होने के कारण रुक गए। पास की चाय की दुकान पर जैसे ही पहुंचे, ठंड से गिरकर उनकी मौत हो गई।

इसी तरह मेजा के डेलौंहा गांव के छोटेलाल पटेल (57) घर पर रहकर खेती-बारी करते थे। सोमवार दोपहर 12 बजे छोटेलाल अचानक ठंड की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में उनके प्राण पखेरू उड़ गए। डेलौंहा के वरिष्ठ समाजसेवी राजेश विश्वकर्मा ने एसडीएम से परिजनों की सहायता की मांग की है। उधर, दो रोज पहले डोहरिया में भी किसान त्रिवेणी प्रसाद विश्वकर्मा की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed