फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven Jyotirlinga special trains will run from Prayagraj, the journey is proposed between 11 and 21 June

Prayagraj प्रयागराज से चलेेगी सात ज्योतिर्लिंग स्पेशल ट्रेन, 11 से 21 जून के बीच प्रस्तावित है यात्रा

Sat, 22 Mar 2025 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 01:23 PM IST
सार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी ) द्वारा भारत गौरव यात्रा के तहत सात ज्योतिर्लिंग स्पेशल ट्रेन इस बार संगमनगरी से चलाए जाने की तैयारी की गई है। 11 से 21 जून के बीच इस ट्रेन को चलाया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Seven Jyotirlinga special trains will run from Prayagraj, the journey is proposed between 11 and 21 June
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक - फोटो : Instagram

विस्तार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी ) द्वारा भारत गौरव यात्रा के तहत सात ज्योतिर्लिंग स्पेशल ट्रेन इस बार संगमनगरी से चलाए जाने की तैयारी की गई है। 11 से 21 जून के बीच इस ट्रेन को चलाया जाना प्रस्तावित है। इसकी आधिकारिक समय सारिणी आईआरसीटीसी द्वाजा जल्द जारी की जा सकती है। ट्रेन की शुरूआत प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से होगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 11 रात एवं 12 दिन के इस पैकेज में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ गुजरात स्थित सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग ले जाया जाएगा। इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर, भेट द्वारका एवं सिग्नेचर ब्रिज, नासिक स्थित त्रंयबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी एवं कालाराम मंदिर, पुणे स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिरों का दर्शन शामिल है। इस यात्रा में तीन तरह के पैकेज कंफर्ट और स्टैंडर्ड एवं स्लीपर शामिल है।
विज्ञापन


कंफर्ट पैकेज में डीलक्स होटलों के एसी कमरें, नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन, एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है। स्टैंडर्ड पैकेज में बजट होटलों के एसी कमरें, नाश्ता, दोनों समय का भोजन एवं नॉन ऐसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है, जबकि स्लीपर श्रेणी के पैकेज में नॉन एसी बजट होटल में प्रवास, नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण एवं नाश्ता एवं दोनों समय का भोजन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन का पैकेज प्रति व्यक्ति 52200 है। स्टैंडर्ड पैकेज का प्रति व्यक्ति रेट 39550 एवं स्लीपर श्रेणी के पैकेज का रेट 23200 रुपये रहेगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रयागराज से सात ज्योतिर्लिंग यात्रा ट्रेन चलाने की तैयारी है। जल्द ही इसकी समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed