फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven Executive Engineers of the Electricity Department from Prayagraj

प्रयागराज से बिजली विभाग के सात अधिशासी अभियंता इधर से उधर

Thu, 11 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seven Executive Engineers of the Electricity Department from Prayagraj
प्रयागराज से बिजली विभाग के सात
विज्ञापन

अधिशासी अभियंताओं का तबादला
0 मेयोहाल, बम्हरौली, रामबाग, स्टोर, फूलपुर में नई तैनाती
0 प्रबंध निदेशक गोविंदराजू की ओर से जारी की गई सूची
प्रयागराज। बिजली विभाग के पैंतालीस अधिशासी अभियंताओं का बुधवार को स्थानांतरण कर दिया गया। प्रवक्ता राकेश सिन्हा के मुताबिक इस आशय का आदेश पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी के प्रबंध निदेशक गोविंदराजू एनएन की ओर से जारी किया गया है। इसके तहत प्रयागराज से भी सात अधिशासी अभियंताओं को बाहर भेजा गया। मनोज गुप्ता, अधिशासी अभियंता, अस्थायी कुंभ मेला खंड द्वितीय, प्रयागराज को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, चुनार, ज्ञानचंद्र यादव, अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड, बमरौली, प्रयागराज को अधिशासी अभियंता, नगरीय विद्युत परीक्षण खंड, प्रथम, वाराणसी बनाया गया है।
इसी तरह यदुनाथ राम, अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय परीक्षण खंड, प्रथम, प्रयागराज को अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड, द्वितीय, गोरखपुर, रामसेवक राम अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, प्रयागराज को अधिशासी अभियंता, डिस्काम मुख्यालय, वाराणसी बनाया गया है। इसी तरह रमाकांत यादव, अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय निर्माण खंड प्रथम, प्रयागराज को अधिशासी अभियंता, विद्युत भंडार खंड, मिर्जापुर बनाया गया है। रामदुलारे सोनकर, अधिशासी अभियंता, स्टोर वर्कशाप को अधिशासी अभियंता, घोसी और ओपी मिश्रा, अधिशासी अभियंता मेयोहाल को अधिशासी अभियंता, पश्चिमांचल भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत कार्यशाला खंड, आजमगढ़ को इसी पद पर प्रयागराज भेजा गया है। चंद्रमोहन सिंघल, अधिशासी अभियंता संबद्ध डिस्काम मुख्यालय वाराणसी को अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय परीक्षण ख्रंड प्रथम, प्रयागराज, रामनाथ वर्मा, अधिशासी अभियंता. डिस्काम मुख्यालय को अधिशासी अभियंता को मुख्य अभियंता वितरण प्रयागराज क्षेत्र से संबद्ध किया गया है। राममंगल सिंह अधिशासी अभियंता (संबद्ध) डिस्काम मुख्यालय को अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड बम्हरौली, प्रयागराज, राकेश कुमार वर्मा अधिशासी अभियंता, डिस्काम मुख्यालय, वाराणसी को अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड, रामबाग, प्रयागराज, अनिल कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता, डिस्काम मुख्यालय, वाराणसी को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय, प्रयागराज और राकेेश कुमार अधिशासी अभियंता डिस्काम मुख्यालय, वाराणसी को अधिशासी अभियंता, विद्युत निर्माण खंड,प्रथम प्रयागराज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed