फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sensational incident: Neighbors cut laborer with an ax, brother and nephew killed

सनसनीखेज वारदात : मजदूर को पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, भाई और भतीजे को किया अधमरा

Mon, 28 Mar 2022 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 09:05 PM IST
सार

सोमवार की सुबह नेबूलाल के परिवार के लोग अपने खेतों की मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को काट रहे थे। पेड़ की डालें कट कटकर पड़ोसी संकठा प्रसाद के गेहूं के खेत में गिर रहे थे। संकठा के घर के छप्पर पर भी डालियां गिर गई थीं।

विज्ञापन
Sensational incident: Neighbors cut laborer with an ax, brother and nephew killed
प्रेमी का कत्ल

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के डांडी गांव में सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले संकठा प्रसाद बिंद को कुल्हाड़ी से काट दिया। संकठा की मौके पर मौत हो गई। हैवान बने पड़ोसियों ने संकठा के चचेरे भाई और भतीजे पर भी कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

डांडी गांव के रहने वाले संकठा प्रसाद बिंद (50) और नेबूलाल बिंद पड़ोसी हैं। दोनों के खेत भी अगल बगल हैं। दोनों परिवारों के बीच रास्ते को लेकर अर्से से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन




सोमवार की सुबह नेबूलाल के परिवार के लोग अपने खेतों की मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को काट रहे थे। पेड़ की डालें कट कटकर पड़ोसी संकठा प्रसाद के गेहूं के खेत में गिर रहे थे। संकठा के घर के छप्पर पर भी डालियां गिर गई थीं। उस वक्त संकठा पड़ोस के गांव में मजदूरी के लिए गए थे। उनकी तरफ से चचेरे भाई जीत लाल और भतीजे सुनील ने विरोध किया। मामला बढ़ा तो हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेबूलाल के पक्ष के लोग भारी पड़ गए। उनके हाथों में पेड़ काटने वाली कुल्हाड़ी भी थी। झगड़े की बात सुनकर संकठा भी पड़ोस के गांव से घर पहुंच गए। उनके आने के बाद झगड़ा और बढ़ा तो नेबूलाल के पक्ष के लोगों ने संकठा के घर में घुसकर हमला कर दिया। संकठा पर कुल्हाड़ी से इतने वार किए गए कि उसकी मौत हो गई। जीत लाल और सुनील को भी कुल्हाड़ी और लाठियों से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।




सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई। मौके पर एसपी गंगापार, सीओ हंडिया, इंस्पेक्टर समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए थे। पुलिस ने नेबूलाल के पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। संकठा की पत्नी उर्मिला ने दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed