फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Senior Allahabad University professor Mona Khare passed away breathed her last in private hospital in Varanasi

Prayagraj : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वरिष्ठ प्रो.मोना खरे का निधन, वाराणसी के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sun, 23 Mar 2025 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 02:09 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की वरिष्ठ प्रोफेसर एवं गणित विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो.मोना खरे का शनिवार शाम वाराणसी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 57 वर्ष की थीं और ढाई वर्षों से कैंसर से लड़ रही थीं।

विज्ञापन
Senior Allahabad University professor Mona Khare passed away breathed her last in private hospital in Varanasi
प्रो. मोना खरे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की वरिष्ठ प्रोफेसर एवं गणित विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो.मोना खरे का शनिवार शाम वाराणसी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 57 वर्ष की थीं और ढाई वर्षों से कैंसर से लड़ रही थीं। प्रो.मोना खरे दिसंबर 2019 से दिसंबर 2021 तक गणित विभाग की विभाग अध्यक्ष रहीं। वह दिसंबर 2020 से दिसंबर 2022 तक इंस्टीट्यूटट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) की डायरेक्टर और आईसीसी की चेयरपर्सन भी रहीं।

विज्ञापन


प्रो. मोना खरे एक उत्कृष्ट रिसर्चर के रूप में जानी जाती थीं। उनके अनकों पेपर स्कोपस और एससीआई जर्नल्स में निकलते रहे हैं। वह इंडियन मैथमेटिकल सोसाइटी के जर्नल ऑफ इंडियन मैथमेटिकल सोसाइटी का संचालन भी करतीं थीं। उनका जन्म 1967 में हुआ। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक एवं डीफिल की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने प्रो. प्रमिला श्रीवास्तव के निर्देशन में डीफिल किया। कुछ समय रिसर्च एसोसिएट और पोस्ट डॉक फैलो रहीं। 1996 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गणित विभाग में उनकी नियुक्ति लेक्चरर के पद पर हुई।
विज्ञापन


प्रो.मोना खरे पिछले ढाई वर्षों से मुंह के कैंसर से जूझ रही थीं। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज टाटा कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट वाराणसी में चल रहा था। उनके परिवार में उनके पति और एक पुत्र हैं। उनके पति जस्टिस वाईके श्रीवास्तव इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति हैं। कुलपति प्रो.संगीता श्रीवास्तव सहित समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने इसे अपूर्णीय क्षति बताया है और उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed