फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Semi Aquarius work will be completed in strict surveillance

कड़ी निगरानी में समय से पूरे होंगे अर्द्ध कुंभ के काम

Thu, 01 Jun 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Semi Aquarius work will be completed in strict surveillance
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अर्द्ध कुंभ के काम समय से पूरे होंगे। इसके लिए 30 सितंबर 2018 की तिथि निश्चित कर दी गई है। सभी कार्यों की निगरानी की जाएगी। अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि न कार्यों की अब लागत बदलेगी और न ही गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त किया जाएगा। पिछले कुंभ की खामियों और हादसों को पुनरावृत्ति न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करने जून के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आएंगे। यह बातें सर्किट हाउस में बुधवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन


 नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नगर विकास विभाग अर्द्ध कुंभ मेले की नोडल एजेंसी है। नगर निगम, एडीए, लोक निर्माण, पुलिस, स्वास्थ्य, खाद्य रसद जैसे मेला कार्य से जुड़े सभी विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर बजट और प्रस्तावित कार्य योजना की बिंदुवार समीक्षा की गई है। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देखकर विभागवार मेला क्षेत्र से जुड़े कार्यों की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि अर्द्ध कुंभ से जुड़े हर काम समय से पूरे किए जाएं। इस्टीमेट रिवाइज न हों। लॉग टर्म और शार्ट टर्म कार्यों की अलग-अगल कार्ययोजना बनाई जाए।
विज्ञापन


कहा कि अर्द्धकुंभ के काम जल्द शुरू होंगे। निर्धारित तिथि 30 सितंबर तक अटके काम हर हाल में 30 अक्तूबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। बताया कि मेले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम होंगे। हर श्रद्धालु के यहां आने से जाने तक की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली-पानी जैसी बुनियादी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पहले मेला से जुड़े अफसरों के अनुभव का लाभ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हमें विरासत में जर्जर व्यवस्था मिली है। 1825 दिन काम करने वालों से कुछ पूछा नहीं, हमें 365 दिन तो दीजिए। सहारनपुर, बुलंदशहर, रामपुर की घटनाओं पर प्रदेश सरकार के  प्रवक्ता ने कहा कानून अपना काम करेगा। जिन लोगों के नाम आ रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

सर्किट हाउस में बुधवार को सीएम के दूत बनकर आए स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व संसदीय कार्य, नगर विकास मंत्री मंत्री सुरेश खन्ना का समीक्षा बैठक में सारा जोर सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर रहा। मंत्रियों ने अफसरों से कहा कि जनसुविधाएं दुरुस्त हों। सड़क,बिजली-पानी जैसी सुविधाओं पर कोई उंगली न उठा सके। कमिश्नर डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि मेले में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। पुलिस मैनेंजमेंट सीसीटीवी से कनेंक्ट रहेगा। चप्पे-चप्पे पर ‘तीसरी आंख’ से निगहबानी की जाएगी। डीएम संजय कुमार ने बताया कि मेले के सभी कार्य मानक के अनुरूप समय के भीतर पूरे करा लिए जाएंगे।

नगर विकास मंत्री ने अरैल में यमुना पर बने दोनों पुल के बीच खाली जमीन के समतलीकरण के लिए 26 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर सवाल उठाए। कहा यह मामला अपव्यय जैसा लगता है। मंत्री ने अफसरों से कहा कि अगली बार जब इलाहाबाद आएंगे तो मौके पर जाकर स्थिति को खुद देखेंगे। उन्होंने अर्द्ध कुंभ मेला के कार्यों की जांच थर्ड पार्टी करेगी। साथ ही मुख्य अभियंता स्तर के अफसरों की टीम कार्यों की गुणवत्ता जांचेंगी। हर महीने बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा भी यही कमेटी करेगी। मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मेले में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शहर के अस्पतालों और ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों को इमरजेंसी के लिए तैयार किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इस मद में बजट व्यय बढ़ाया जाएगा।

बैठक में कमिश्नर, डीएम के साथ एडीए वीसी भानु चंद गोस्वामी, विधायक नीलम करवरिया, हर्ष बाजपेयी, प्रवीण पटेल, अरुण अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed