{"_id":"5ef1098c8ebc3e42d74e8a3e","slug":"self-sufficient-india-will-change-the-picture-of-the-country-no-need-for-china-product-allahabad-news-ald279116756","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर भारत बदलेगा देश की तस्वीर, चीनी सामान की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर भारत बदलेगा देश की तस्वीर, चीनी सामान की जरूरत नहीं
विज्ञापन
आईटी सेक्टर के सहयोग से संस्था स्नेह और बेटी बैंक की ओर से आयोजित वर्चुअल मीटिंग में भाजपा काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत हिंदुस्तान की तस्वीर बदलेगा, चीनी उत्पादों की जरूरत नहीं पड़ेगी। ‘चीन की साम्राज्यवादी नीतियों तथा भरतीय सैनिकों की शहादत के मद्देनजर चीनी उत्पादों के बहिष्कार एवं आत्मनिर्भर भारत’ विषयक संगोष्ठी में कार्यकम अध्यक्ष कायस्थ वृंद के संस्थापक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने आम जनमानस से धैर्य रखकर सरकार पर भरोसा रखने की अपील की।
बीजेपी उत्तर प्रदेश के सह प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने कहा, वर्तमान परिस्थितियों में देश किसी भी आपातकालिन स्थिति का मुकाबला करने में सक्षम है। ऐसी नीतियां तैयार की जा रही हैं कि चीनी उत्तपादों पर अंकुश लगाकर उसे आर्थिक चोट पहुचाई जा सके। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डा. मनीष श्रीवास्तव, नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा.सुशील सिन्हा, बीजेपी एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनीता वर्मा, कृति जन कल्यान संस्था की कीर्ति श्रीवास्तव, कायस्थ पाठशाला कार्यकारणी व बेटी बैंक की कोषाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव, मृदुल श्रीवास्तव, अजीत सिंहस आरएस वर्मा, जीएन श्रीवास्तव, एस त्रिपाठी ने भी अपनी बात कही।डा.ज्योति श्रीवास्तव ने संचालन और संयोजक दीपक श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पूर्व आयुक्त आरएस वर्मा, भाजपा आईटी विभाग के संयोजक यश विक्रम त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।