{"_id":"64c2cb58c4c4aad79604ac50","slug":"selection-on-the-vacant-posts-of-instructor-soon-allahabad-news-c-3-1-ald1037-185948-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अंशकालिक मानदेय प्राप्त प्रशिक्षक के रिक्त पदों पर चयन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अंशकालिक मानदेय प्राप्त प्रशिक्षक के रिक्त पदों पर चयन जल्द
Fri, 28 Jul 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के रिक्त 64 अवशेष पदों पर चयन किया जाएगा। जेम पोर्टल व सेवा प्रदाता फर्मों के माध्यम से 17 खेलों तीरंदाजी, टेबल-टेनिस, तलवारबाजी, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, तैराकी, बास्केटबाॅल, भारोत्तोलन, बाॅक्सिंग, क्रिकेट, स्क्वैश, शूटिंग, रोइंग, कराटे, साफ्ट टेनिस, बैडमिंटन, जूडो एवं लाॅन-टेनिस में अंशकालिक मानदेय पर प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त है। इच्छुक प्रतिभागी पोर्टल पर आवेदन करने के बाद चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते है।
विज्ञापन