किन्नर अखाडे की देवत्व यात्रा (पेशवाई) धूमधाम से रविवार को रामभवन चौराहे से शुरु हुई। अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज ने रामभवन चौराहे पर स्थित भगवान शिव के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव के हर-हर महादेव और भगवान श्रीराम के जयकारे के साथ शुरू की गई।
सबसे आगे बग्घी पर भगवान महाकाल की सवारी चल रही थी तो पीछे-पीछे सजे हुए ऊंट पर किन्नर अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी अखाड़े के अन्य संत-महात्माओं के साथ घोड़े, बग्घी सहित अन्य वाहनों में चलते हुए लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे।
इस दौरान आकर्षक झाकियां, शिव डमरू और बैण्ड बाजे भी बज रहे थे। अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का पूजन कर कुंभ मेलाक्षेत्र के सेक्टर-12 में लगे शिविर के लिए प्रस्थान किया। शिविर मे पहुंचने पर सभी का भव्य स्वागत हुआ। अंत मे सभी ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।