{"_id":"649be4594cde8db2d10e5eeb","slug":"security-of-od-depot-became-a-hindrance-in-making-rope-way-officials-engaged-in-brainstorming-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : रोप-वे बनने में ओडी डीपो की सुरक्षा बना रोड़ा, मंथन में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : रोप-वे बनने में ओडी डीपो की सुरक्षा बना रोड़ा, मंथन में जुटे अधिकारी
Wed, 28 Jun 2023 01:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:12 PM IST
सार
कुंभ-2025 के पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीडीए की तरफ से संगम से अरैल तक रोप-वे का निर्माण किया जाना है। इसके लिए राइटर संस्था की तरफ से सर्वे का कार्य पूरा कराया जा चुका है। पहले बांध पर स्थित शंकर विमान मंडपम से अरैल स्थित त्रिवेणी पुष्प तक रोप-वे के निर्माण की तैयारी थी।
विज्ञापन
रोप-वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगम से नैनी अरैल के त्रिवेणी पुष्प तक बनने वाले रोप-वे के निर्माण में ओडी डीपो की सुरक्षा का पेंच फंस गया है। ऐसे में निर्माण को लेकर पीडीए के अधिकारी और सैन्य अधिकारियों के बीच मंथन शुरू हो गया है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना होने के कारण पीडीए के अधिकारी इसके निर्माण कार्य में आ रहीं सभी बाधाओं को दूर करके निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
कुंभ-2025 के पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीडीए की तरफ से संगम से अरैल तक रोप-वे का निर्माण किया जाना है। इसके लिए राइटर संस्था की तरफ से सर्वे का कार्य पूरा कराया जा चुका है। पहले बांध पर स्थित शंकर विमान मंडपम से अरैल स्थित त्रिवेणी पुष्प तक रोप-वे के निर्माण की तैयारी थी, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी पेंच फंसने के बाद रोप-वे के स्टेशन को परेड स्थित पीडब्लूडी स्टोर के पास तैयार कराने की सहमति बनी।
विज्ञापन
इस बीच रोप-वे की ऊंचाई को लेकर पेंच फंस गया। पीडीए के अधिकारियों के मुताबिक सेना की तरफ से बताया गया है कि ऊंचाई के कारण रोप-वे के आने-जाने में किले के अंदर स्थित ओडी डीपो की गोपनीयता भंग हो सकती है। इसके बाद पीडीए की तरफ से इस समस्या का समाधान कराने के लिए सेना के अधिकारियों के साथ फिर से बैठक की तैयारी है।
विज्ञापन
पीडीए के मुख्य अभियंता नीरज कुमार गुप्ता के मुताबिक मंगलवार को पीडीए के अधिकारियों और सेना के अधिकारियों के बीच बैठक होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से नहीं हो सकी। अब बुधवार को फिर से बैठक रखी गई है। सेना के अधिकारी भी रोप-वे के निर्माण में सहयोग करने के लिए तैयार हैं, जल्द ही समस्या का समाधान निकल आएगा और निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।