{"_id":"5f291fb98ebc3e9fb64e0553","slug":"security-arrangement-tightened-in-city-regarding113","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में अयोध्या जाने वाले रास्ते पर सघन चेकिंग, धर्मस्थलों की बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में अयोध्या जाने वाले रास्ते पर सघन चेकिंग, धर्मस्थलों की बढ़ी सुरक्षा
Tue, 04 Aug 2020 02:13 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर शिलान्यास के एक दिन पहले अतिसंवेदनशील घोषित प्रयागराज में भी मुस्तैदी बढ़ा दी गई। शहर से होकर अयोध्या जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह चेकपोस्ट बनाकर सघन चेकिंग कराई जा रही है। जबकि प्रमुख धर्मस्थलों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय पुलिस के साथ ही महत्वपूर्णस्थानों पर आरएएफ भी तैनात कर दी गईहै। राममंदिर शिलान्यास के मद्देनजर केंद्र की ओर से खुफिया इनपुट जारी किया गया है।
जिसके तहत इस मौके पर आतंकी संगठन अप्रिय वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। जिसके बाद तीन दिन पहले ही हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया था। वाराणसी, कानपुर, लखनऊ समेत एक दर्जन शहरों को अतिसंवेदनशील घोषित करते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने के आदेश दिए गए। इनमें प्रयागराज भी शामिल है।
इसी के तहत मंदिर शिलान्यास के एक दिन पहले ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अयोध्या जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह कुल 12 चेक पोस्ट बनाकर सघन चेकिंग शुरू करा दी गई है। यहां से गुजरने वाले हर संदिज्ध वाहन की तलाशी ली जा रही है। कहीं कोई चूक न हो इसके लिए एसएसपी, एसपी सिटी खुद लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे के करीब दोनों अफसरों ने फाफामऊ चेक प्वाइँट पर पहुंचकर खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर प्रमुख धर्मस्थलों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संबंधित थाने की फोर्स लगाकर धर्मस्थलों के साथ ही आसपास के इलाकों में भी चेकिंग कराई जा रही है। इसके अलावा मॉल, बाजारों में भी सतर्क निगाह रखने का निर्देश दिया गया है। कुछ संवेदनशील स्थानों पर आरएएफ व पीएसी के जवानेां को भी तैनात किया गया है। अफसरों ने बताया कि शाम को एक साथ पूरे शहर में आरएएफ व पीएसी संग फुट पेट्रोलिंग कराई जाएगी।

- अयोध्या जाने वाले रास्ते पर वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। शहर के सभी धर्मस्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय खुफिया एजेंसियों को भी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए लगाया गया है। अभिषेक दीक्षित एसएसपी